- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनकी अगली फ़िल्म पुष्पा की हुई घोषणा
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना जन्मदिन मना रहे है और इस विशेष दिन को चिह्नित करते हुए उनके करियर की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक ’पुष्पा’ की घोषणा कर दी गयी है। इस फिल्म को हिंदी और पैन इंडिया सहित पांच भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा।
मेकर्स ने अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का पहला लुक पोस्टर साझा किया है। और अभिनेता ने भी अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों को उपहार देते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किया है
व लिखते है,”First Look and the Title of my next movie “ P U S H P A “ . Directed by dearest Sukumar garu . Music by dearest friend
@ThisIsDSP. Really excited about this one. Hoping all of you like it . @iamRashmika @MythriOfficial #MuttamsettyMedia”
“पुष्पा” एक विशाल पैन इंडिया फिल्म होगी जिसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा।
इससे पहले, आर्य और आर्य 2 जैसी सफल हिट और प्रशंसित फिल्मों के बाद, अभिनेता इस फ़िल्म के साथ फिल्म निर्माता सुकुमार के साथ तीसरी बार सहयोग कर रहे है।
सुपरस्टार इस समय ‘अला वैकुंठापूरामुलु’ की सफलता की उच्च सवारी का आनंद ले रहे है, जो दक्षिण फिल्मों के इतिहास में सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वह सिर्फ़ दक्षिण में नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत और विदेश में बसी भारतीय जनता के बीच भी ख़ासा लोकप्रिय है।


