- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
होटल वॉव ने इंदौर में पूरे किए दो साल
एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में गेस्ट के लिए होगा स्वाद और मनोरंजन का खजाना
इंदौर। इंदौर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में होटल वॉव ने स्वाद और मनोरंजन के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देते हुए दो साल पूरे कर लिए है। होटल वॉव की सेकंड एनिवर्सरी के अवसर पर विशेष आयोजन किए जा रहे है, जो फरवरी माह की शुरुवात से ही हो रहे है। इस एनिवर्सरी मंथ में गेस्ट के लिए ढेरों ऑफर्स के साथ ही इंटरनेशनल आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे।
वॉव की सफलता के दो वर्ष पूरे होने की खुशी को साँझा करते हुए जीएम रंजन कुमार दास ने कहा कि हमने इन दो सालों में अक्सर कुछ नया और बहेतर करने का प्रयास किया है फिर चाहे वह फूड क्वालिटी को डिमांड के अनुसार करना हो या समाज के पिछड़े तबके के बच्चो को आगे बढ़ाना हो। होटल स्टाफ के लिए भी कई रोचक और स्ट्रेस फ्री एक्टिविटी करते रहे है।
एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में हो रही सीएसआर एक्टिविटीज की जानकारी देते हुए क्लस्टर एच आर मैनेजर श्री अयूब अली ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप से हमने इसकी शुरुआत की थी, जो एमवाय अस्पताल के मॉडल ब्लड बैंक के सहयोग से 5 फरवरी को किया गया था। इसके बाद शहर में कई स्थानों पर पौधे देकर लोगो को पौधा रोपण के लिए प्रोत्सहित किया गया। संजीवनी सेवा संगम और मदर टेरेसा जैसे वृद्धाश्रम और स्कूलों में विजिट कर बच्चो और बुजुर्गो से मुलाकात की। साथ ही लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हेल्थी टॉक का आयोजन भी किया गया। इसके अंतर्गत गेस्ट और होटल स्टाफ के सदस्यों को कोरोना वायरस और बेसिक हेल्थ लाइफ एक्टिविटी चर्चा की गई थी। इसी कड़ी में हम और निम्न एक्टिविटीज करेंगे।
- 16 फरवरी को हम पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल मार्च का आयोजन करेंगे
- 24 फरवरी को हम डॉक्टरों के साथ गांव में जाकर बेसिक हेल्थ से जुड़ी कुछ अवेयरनेस क्रिएट करेंगे
- 26 फरवरी को हम वृद्धाश्रम जाकर कपड़े डोनेट करेंगे।
बुफे में स्पेशल ऑफर
इस मंथ में गेस्ट के लिए बुफे में स्पेशल ऑफर्स होंगे। इसमें उन्हें नेशनल और इंटरनेशनल व्यंजनों के स्वाद के साथ ही दो मेंबर के साथ एक मेंबर को छूट होगी। इसके साथ ही पूरे महीने साइक्लिक मेनू पर फूड सर्व किया जाएगा।


