- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हॉटस्टार स्पेशल्स द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा ‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ कर देगा सभी को चकित: पंकज त्रिपाठी
पिछले साल क्रिमिनल जस्टिस की उम्दा सफलता के बाद, हॉटस्टार स्पेशल्स, ‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ टाइटल पर अगला चैप्टर शुरू करने की तैयारी में है। भारत के सबसे प्रिय पात्रों में से एक माधव मिश्रा ने इसे अपने करियर के सबसे कठिन केस के रूप में माना है।
मुख्य आरोपी अनु चंद्रा ने अपने पति, एक प्रसिद्द वकील- बिक्रम चंद्रा को छुरा घोंपने की बात कबूल की है और कानून की नजर में वह दोषी है। जबकि कई लोग इसे ओपन-एंड-शट केस के रूप में मानते हैं। अनु की लगातार चुप्पी और खुद की रक्षा न करने की इच्छा से यह सवाल उठता है- जो दिखाई दे रहा है, क्या केस उससे अलग है?
सीरीज में उपयोग की गई कहावत “दोषी तब तक निर्दोष है, जब तक कि उसका दोष सिद्ध नहीं हो जाता” बेहद स्ट्रॉन्ग मैसेज देती है, जिसके माध्यम से ऑडियंस कहानी को लेकर अलग-अलग अंदाज लगाने पर मजबूर हो जाती है।
8-भाग वाले कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज को बॉलीवुड के रोहन सिप्पी और अर्जुन मुखर्जी द्वारा डायरेक्ट और अपूर्वा असरानी द्वारा लिखा गया है। ‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ भारत की कुछ महत्वपूर्ण कहानियों में से एक है, जिसमें जेल में बंद महिलाओं के जीवन और कठिन परीक्षा को दिखाया गया है।
अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए, एक्टर पंकज त्रिपाठी बताते हैं, “यह जानकर बहुत खुशी हुई कि माधव मिश्रा ने ऑडियंस पर ऐसी छाप छोड़ी है कि मेकर्स ऑडियंस का स्नेह देखते हुए अगले चैप्टर के रूप में इसे वापिस ला रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं ऑडियंस की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। मुझे इस कैरेक्टर में यदि कुछ पसंद है, तो वह है इसकी विनम्रता और विचित्रता, जो ह्यूमर और ग्रेस के साथ इंटेंस मोमेंट्स में कटौती करता है। ‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ शुरू से अंत तक एक ग्रिपिंग शो है और मुझे लगता है कि यह कई लोगों को चकित कर देने वाला शो होगा।”
एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी बताती हैं, “अनु मेरे अब तक के करियर का सबसे चैलेंजिंग कैरेक्टर रहा है। स्क्रीन पर फीमेल-क्रिमिनल्स के अपेक्षाकृत कम वर्णन के साथ, मैं इस सोच में थी कि यह कैरेक्टर स्क्रीन पर कैसा दिखाई देगा। भले ही सारे अवसर और लोग उसके खिलाफ हों, वह अपनी गरिमा नहीं खोती है और एक स्थिर चुप्पी बनाए रखती है। यह मन को मोह लेने वाली कहानी है, जो आपको अंत तक अनुमान लगाने पर विवश करती रहेगी। कहानी अपने में एक शानदार रुख रखती है।”
शो में अन्य कलाकारों में महत्वकांक्षी प्रतिभाएं आशीष विद्यार्थी, जिशु सेनगुप्ता, शिल्पा शुक्ला, पंकज सारस्वत, अयाज खान, कल्याणी मुले, अजित सिंह पलावत, खुशबू अत्रे, तीर्था मुर्बदकर, और अन्य शामिल हैं। 8-भाग वाले कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज को बॉलीवुड के रोहन सिप्पी और अर्जुन मुखर्जी द्वारा डायरेक्ट और अपूर्वा असरानी द्वारा लिखा गया है, जो डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी पर 7 भाषाओं में 24 दिसंबर 2020 को लॉन्च होने के लिए तैयार है।
बंद दरवाजों के पीछे क्या हुआ? हॉटस्टार स्पेशल्स द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा ड्रामा ‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’, 24 दिसंबर 2020 को सिर्फ और सिर्फ डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी पर लॉन्च किया जा रहा है।


