- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मानव अधिकार कार्यालय का होगा कायाकल्प, अत्याधूनिक उपकरण लगेंगे
आईएएस संजीव कुमार झा प्रदेश सेक्रेटरी ने किया संभागीय कार्यालय का दौरा
इंदौर. आम आदमी को जीवन यापन करने में मानवी अधिकारों का बडा महत्व है. अक्सर देखा गया है कि मानवीय मूल्यों को अनदेखा किया जा रहा है. इसके लिए राज्य मानवअधिकार आयोग ने सख्त निर्देश दिए है. अब समय-समय पर ऐसे कार्यों का अवलोकन कर कडी कार्रवाई भी होगी जिससे की मानवीय मूल्यों के साथ लोग समाज का उजलापक्ष भी देख पाएंगे. इसके साथ ही कार्यालय को अत्याधूनिक सुविधाए भी उपलब्ध होगी जिससे की संबधित विभाग से त्वरित बात हो सके और उसका निराकण भी जल्द हो ताकि पीडि़त व्यक्ति को राहत मिले वह स्वयं को ठगा महसूस न कर सके.
यह बातें सोमवार को मप्र राज्य मानव अधिकार आयोग के सेक्रेटरी संजीव कुमार झा (आईएएस) ने मानवअधिकार के संभागीय कार्यालय के निरीक्षण के दौरान चर्चा में कही. एमटीएच कम्पाउंड स्थित कार्यालय पर नवनियुक्त संभागीय संयोजक मानव अधिकार रवि अतरोलिया एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौज्ूाद थे.
सामाजिक कार्यकर्ता एव कांउसलर कमलेश्वर सिह सिसौदिया ने बताया कि श्री झा ने अतरोलियाजी को निर्देश दिए है कि सम्भागीय मुख्यालय का अपग्रेडेशन किया जाए. यहां पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा हो ताकि जिस किसी विभाग के अधिकारी को बात करना हो तुरंत हो सके. समय-समय पर विभागीय अधिकारियों से मानवअधिकार हितों के मुद्दों परचर्चा के साथ जानकारियों से अवगत भी किया जाए.
संभागीय संयोजक रवि अतरोलिया ने बताया कि संभाग से सभी 8 जिलों में आयोग की गतिविधियों को नए सिरे से समन्वय कर आगे बढ़ाया जाएगा. हम हर जरूरत मंद व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने में पीछे नहीं रहेंगे.


