- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
‘‘खुले बदन वाले सीन करने से मुझे कोई आपत्ति नहीं है’’ -अद्विविक महाजन
स्टारप्लस का नया शो ‘दिव्य दृष्टि’ ट्विस्ट से भरपूर ड्रामे के साथ दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इस शो में नायरा बनर्जी, सना सईद और अद्विविक महाजन जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।
अद्विविक एक अमीर और सभ्य बिजनेस टायकून रक्षित शेरगिल की भूमिका निभा रहे हैं। वह अपने कई बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों तथा कई टीवी शोज़ के साथ लाखों लोगों का दिल जीत चुके हैं। इस शो के आगामी सीक्वेंस में वह अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस देना चाहते हैं।
रक्षित और दृष्टि इस शो के आगामी सीक्वेंस में कुछ उत्तेजक दृश्य देते हुए नज़र आयेंगे। अद्विविक काफी मेहनती अभिनेता हैं और वह जो भी सीन करते हैं उसे पूरी लगन से करते हैं।
इसके बारे में हमें बताते हुए अद्विविक ने कहा, ‘‘यह पहली बार है कि मैं टीवी पर इस तरह कर दृश्य कर रहा हूं। जब मुझे इस तरह का सीन करने को कहा गया था मैं उसके लिये तैयार हो गया। मैं एक प्रोफेशनल इंसान हूं और यदि परदे पर खुले बदन जाने की बात हो और सीन की ऐसी मांग हो तो मुझे ऐसा करने में कोई गुरेज नहीं है।
इसके लिये मैं कुछ भी करूंगा, क्योंकि मेरे लिये काम, काम है और मुझे लगता है कि ऐसा करने में कोई नुकसान नहीं है।‘’ दर्शक जल्द ही अद्विविक को एक बिलकुल ही अलग तरह के अवतार में देख पायेंगे।


