- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सेक्टर ऑफिसर्स को व्हीव्हीपैट और ईवीएम मशीन सुधारने की जानकारी होना जरूरी
होलकर कॉलेज में सेक्टर ऑफिसर्स का प्रशिक्षण संपन्न
इंदौर. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार जाटव के निर्देशानुसार आज होलकर कॉलेज परिसर में 257 सेक्टर ऑफिसर्स को मतदान संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जाटव ने कहा कि मतदान में सेक्टर ऑफिसर्स की भूमिका एक सुपरवाइजर जैसी है। सेक्टर ऑफिसर्स अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।
उन्होने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स सेक्टर ऑफिसर्स को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और व्हीव्हीपैट मशीन का गंभीरता से प्रशिक्षण हासिल करें और उसे आपस में जोड़ना और संचालित करना सीखे। सेक्टर ऑफिसर्स को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और व्हीव्हीपैट मशीन खराब होने पर सुधारने का प्रशिक्षण भी दिया गया है।
उन्होने कहा कि सेक्टर ऑफिसर्स मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेगें और किसी भी घटना पर निगरानी रखेगें। मतदान के दिन सबसे पहले मॉक पोल होगा, उसके बाद वास्तविक पोल होगा। सेक्टर ऑफिसर्स यह भी देखेगें की मतदान दल समय पर पहुंचा या नहीं और राजनैतिक एजेंट समय पर मतदान केन्द्रों पर पहुंचे या नहीं।
मॉक पोल के दौरान 50 वोट डाले जायेगें। उसके बाद वास्तविक मतदान शुरू होगा। मतदान करते समय मतदाता को साल सेकेण्ड तक मतदान पर्जी दिखेगी और उसके बाद कट कर व्हीव्हीपैट के ड्रॉप बाक्स में गिर जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि जिले में 12 हजार कर्मचारी और 7 हजार 500 पुलिस कर्मी 2881 मतदान केन्द्रों पर मतदान करायेगें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े, डिप्टी कलेक्टर श्री अंशुल खरे तथा डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रीलेखा श्रोत्रिय और मास्टर ट्रेनर्स व सेक्टर ऑफिसर्स आदि मौजूद थे।


