- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
महिलाओं के वोट का बहुत अधिक महत्व
महिला मतदाता जागरूकता समारोह सम्पन्न
इंदौर. कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव के निर्देशानुसार लाभ मण्डपम् संभाकक्ष में आज विशाल पैमाने पर महिला मतदाता जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. जनक पलटा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे लोकतंत्र है। लोकतंत्र मतदान का बहुत बड़ा महत्व है। भारत में महिलाओं को पुरुषों के बराबर वोट देने का अधिकार है। अहिल्या माता की इस पावन नगरी में महिलाओं को मतदान के मामले में देश में नम्बर वन बनना है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल ऑफिसर स्वीप श्रीमती नेहा मीना ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में बहुत बड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। सभी महिलाएं इसका व्यापक पैमाने पर मताधिकार का उपयोग करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचि वर्धन ने कहा कि मतदान का उपयोग सभी महिलाएं अवश्य करें और अन्य महिलाओं को भी वोट देने के लिये प्रेरित करें। यह हमारा राष्ट्रीय दायित्व है।
इस अवसर पर डॉ ज्योति बिंदल ने कहा की इंग्लैंड में 1903 से महिलाओं को मताधिकार मिला। स्विटजरलैंड में महिलाओं को 1974 में मताधिकार मिला। जबकि भारत देश आजाद होते ही महिलाओं को पुरुषों के बराबर मताधिकार मिला।
पत्रकार श्रीमती जयश्री पिंगले ने कहा कि चुनाव एक त्यौहार है, इसमें महिला, पुरुष, बुजुर्ग और नौजवान सबको भाग लेना चाहिये। महिलाएं अपनी वोट की ताकत को समझें और मतदान करें। पिछले लोकसभा चुनाव में इंदौर में मात्र 57 प्रतिशत महिलाओं ने ही मतदान किया था, जो की बहुत चिंता की बात है। एक नहीं दो-दो मात्रायें नर पर भारी नारी है।
इस अवसर पर श्रीमती सुरभि मनोचा चौधरी कहा कि मतदान की तैयारी है। नर से आगे नारी है। महिलाएं लोकतंत्र में वोट के महत्व को समझें और राष्ट्र निर्माण में अपना दायित्व निभायें। नारी के मतदान के बिना लोकतंत्र अधूरा है। इस अवसर पर स्वीप ऑइकॉन सुश्री पलक मुच्छाल ने कहा कि लोकतंत्र में के लोक महोत्सव में सबकी आहुति जरूरी है।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रीलेखा श्रोत्रिय, स्वीप ऑइकॉन कुमारी देशना जैन, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय डॉ. बीसी जैन और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।


