- Filmmaker Abhishek Pathak Celebrates 20 Years of Omkara, A Cult Cinematic Piece Decorated with Over 40 Awards
- Netflix Unveils First Look of Maitreyi Ramakrishnan and Priyanka Kedia's Coming-Of-Age Dance Comedy ‘Best Of The Best’
- हमारी पहली फिल्म और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार'… लोकेश धर ने साझा किया भावुक संदेश
- Bhumi Satish Pednekkar Extends Help to Flood-Struck Assam, Provides Essentials & Relief to Families Affected
- Manushi Chhillar to Represent India at the Glasgow 2026 Commonwealth Games Handover Ceremony; Only Indian Actress to Perform on the International Stage
मैं टेलीविजन पर वापसी करके बेहद खुश हूं
नकुल मेहता ने अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ को लेकर खुलकर चर्चा की
मुंबई. एक एक्टर, पति और एक पिता… नकुल मेहता जो भी करते हैं, वो शहर में चर्चा का विषय बन जाता है। इस बार वो दिशा परमार के साथ बड़े अच्छे लगते हैं 2 के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों इस रीबूट में राम और प्रिया का सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन किरदार निभाते नजर आएंगे। ये शो अपनी उम्र के तीसवें दशक के बीच खड़े दो इंसानों की एक परिपक्व प्रेम कहानी दिखाता है, जो अपनी शादी के बाद एक-दूसरे से प्यार करने का तरीका ढूंढते हैं। बड़े अच्छे लगते हैं 2 आज की वास्तविकताओं से जुड़ता है। यह शो दर्शकों को आज के लोगों की उलझनों के जरिए एक खास सफर पर ले जाएगा।
हमने नकुल मेहता से उनके आगामी शो को लेकर एक खास चर्चा की। आइए जानते हैं उनका क्या कहना है,
बड़े अच्छे लगते हैं 2 की घोषणा हो चुकी है और दर्शकों में भी इसे लेकर उत्सुकता है। आप कितने उत्साहित हैं?
मैं टेलीविजन पर वापसी करके और एक ऐसे शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं, जिसे मेरे सहित कई लोगों ने इतना पसंद किया और इसे इतना प्यार दिया। साथ ही मैं एकता कपूर के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैं लंबे समय से उनके साथ काम करना चाहता था और अंततः इस शो से मुझे उनकी रचनात्मक प्रतिभा की एक झलक पाने का मौका मिल गया है। उम्मीद है कि इस सफर में मुझे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
राम और प्रिया के लिए नया क्या है? यह सीजन पिछले सीजन से कैसे अलग होगा?
मुझे लगता है कि यह एक अलग युग है। हम पहला सीजन आने के एक दशक बाद दूसरा सीजन कर रहे हैं। हम जिस दुनिया में रहते हैं और इस डिजिटल युग में रिश्ते कैसे बनते हैं और गुम हो जाते हैं, यह सबकुछ बदल गया है। हालांकि इंसान जो प्यार और एक दूसरे के साथ के लिए चाहता है, वो काफी कुछ वही रहता है। मुझे भी लगता है कि नए एक्टर्स के साथ आप एक नया फ्लेवर देखेंगे। इसमें मूल रूप से वही कहानी रहेगी, लेकिन इसमें बहुत कुछ अलग तरह से परोसा जाएगा।
राम कपूर और साक्षी तंवर ने दर्शकों के साथ सफलतापूर्वक तालमेल बना लिया था, उनके किरदार में ढलना कितना चुनौतीपूर्ण होगा?
मेरी नजर में ये दोनों एक्टर्स भारतीय टेलीविजन के रॉकस्टार्स हैं। हालांकि यह बाहर से मुश्किल लग सकता है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए यह एक नया किरदार है, जिसे मुझे अपने रंग में रंगने का मौका मिलेगा।
आपने दिशा परमार के साथ पहले भी काम किया है। पिछले कुछ वर्षों में दिशा परमार के साथ आपकी बॉन्डिंग किस तरह विकसित हुई है?
मुझे लगता है कि लगभग एक दशक से ज्यादा समय से उसे जानने के बाद हमारे बीच एक अनकहा कम्फर्ट, दोस्ती और आपसी सम्मान बन गया है। मुझे उनके साथ काम करते हुए लगभग 8 साल हो चुके हैं, लेकिन हमारी शूटिंग का पहला दिन ऐसा लग रहा था जैसे हमने वहीं से शुरू किया, जहां से हमने छोड़ा था। हम दोनों ही अपनी जिंदगी में व्यक्तिगत और पेशेवर तौर पर विकसित हो गए हैं, फिर भी यह पुराने समय की तरह ही लगता है। उनके साथ इस तरह का तालमेल शेयर करके मुझे बहुत खुशी होती है।
शो की शूटिंग का अब तक का आपका अनुभव कैसा रहा है?
सच कहूं तो मैं एक ही वक्त पर शानदार महसूस कर रहा हूं और बेचैन भी हूं। शानदार इसलिए क्योंकि मैं इस नए किरदार को निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं और देखना चाहता हूं कि ये कैसे सामने आता है। और मैं बेचैन इसलिए हूं क्योंकि मैं दर्शकों की उम्मीदों को समझता हूं और मैं भी उम्मीद करता हूं कि मैं इसके साथ न्याय कर सकूंगा। ये कहने की जरूरत नहीं है कि इस शो का हिस्सा बनना एक बड़ी जिम्मेदारी है।
आपके फैंस और दर्शकों के लिए कोई संदेश?
इतने सालों में उन्होंने मुझे जो प्यार दिया है और जो वे अब भी कर रहे हैं, उसके लिए बहुत-बहुत आभार! आज मैं जो हूं उनके प्यार, हौसलाअफजाई और समर्थन के कारण हूं। उम्मीद है कि मैं उनके लिए एक और यादगार शो बना सकूं और अपने सभी समर्थकों को गर्व महसूस करा सकूं। मुझे बेस्ट की उम्मीद है!


