- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
मैं इस बात से पूरी तरह से इनकार करता हूं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से ड्रग में लिप्त है: करन आनंद
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच ने अब एक और दिलचस्प मोड़ ले लिया है क्योंकि मामले में आरोपी राय चक्रवर्ती ने जांच एजेंसी को कुछ बॉलीवुड हस्तियों के बारे में खुलासा किया है जिन्होंने ड्रग्स सेवन में लिप्त थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने एजेंसी को बताया कि 80 फीसदी बॉलीवुड सितारे ड्रग्स के शिकार हैं। रिया के इस बयान पर कई बॉलीवुड सितारे मुखर हो रहे है , और अपने अपने विचार रख रहे है।
करन आनंद ने ड्रग्स मामले में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा ” मैं बी-टाउन हस्तियों द्वारा ड्रग्स के सेवन को लेकर पूरी तरह से इनकार करता हूं, क्योंकि यह सच्चाई नहीं है। लेकिन हां कही न कही ये चीज़े हो रही है।
मैं इस बात से सहमत हूं कि प्रभावशाली व्यक्ति होने के नाते, बॉलीवुड सेलेब्स के पास अपने लाखों फॉलोवर के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश करने की उच्च जिम्मेदारी है। एक जिम्मेदार प्रशंसक या एक प्रभावशाली व्यक्ति होने के नाते मैं केवल एक ही बात कहूंगा, कि बुद्धिमानी से उन लोगों का चयन करें जिन्हें आप अनुसरण करते हैं।
बॉलीवुड उद्योग के एक जिम्मेदार सदस्य होने के नाते, मैं इस बात से इनकार करता हूं कि बी-टाउन पूरी तरह से ड्रग्स में लिप्त है। और अगर कुछ लोग जाने -अनजाने इस दलदल में फंस गए है जिसे ड्रग्स कहा जाता है, तो मैं उन लोगों से प्रार्थना करता हूँ कि अपनी इच्छाशक्ती शक्ति को मजबूत करके इस स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करे। एक जिम्मेदार प्रशंसक या एक प्रभावशाली व्यक्ति होने के नाते मैं केवल एक ही बात कहूंगा, कि बुद्धिमानी से उन लोगों का चयन करें जिन्हें आप अनुसरण करते हैं। “
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया।
2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे। हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन पर आधारित अपनी फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग पूरी की। यह जल्द ही रिलीज होगी।


