- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
मुझे नहीं लगता कि बाहुबली के लिए मुझे प्रभास से बेहतर कोई मिल सकता था: एस.एस. राजामौली
हाल ही में एस.एस. राजामौली एक टॉक शो में नज़र आये थे, जहां वह दिल खोलकर अपने मैग्नम ओपस सुपरस्टार प्रभास के बारे में बाते करते हुए नज़र आये।
जब निर्देशक एस.एस. राजामौली से पूछा गया कि अगर वह प्रभास नहीं तो प्रभास की भूमिका में बाहुबली के रूप में किसको कास्ट करेंगे? जिस पर निर्देशक ने जवाब दिया “मुझे नहीं लगता कि बाहुबली के लिए मुझे प्रभास से बेहतर कोई मिल सकता था।”
यहां तक कि राणा दग्गुबाती को भी ऐसा ही महसूस हुआ, जिस पर उन्होंने कहा: “कोई भी बाहुबली नहीं बन सकता है।”
टेलीविजन शो में यह प्रभास की पहली उपस्थिति थी। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि वह सामान्य रूप से एक बहुत अंतर्मुखी, शर्मीला व्यक्ति है।
सुपरस्टार प्रभास ने लगभग 4.5 साल का समय विशेष रूप से बाहुबली के प्रति समर्पित किया था और अब बाहुबली फ्रेंचाइजी की जबरदस्त सफलता के बाद भारत में अभिनेता के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत हो गयी है।
जबकि “बाहुबली: द बिगिनिंग” ने प्रभास को एक घरेलू नाम बना दिया था, वही “बाहुबली: द कन्क्लूजन” ने अभिनेता को पैन इंडिया स्टार के रूप में स्थापित कर दिया है।
आगामी रिलीज “साहो” के साथ प्रभास बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार है।
प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर, निर्माताओं ने श्रोताओं के उत्साह को बढ़ाते हुए ‘शेड्स ऑफ साहो’ नामक अबू धाबी शेड्यूल की एक झलक साझा की थी जिसने दर्शकों के हित में काम किया और प्रभास के जन्मदिन के अवसर को चिह्नित करते हुए, निर्माताओं ने श्रोताओं के उत्साह को बढ़ाते हुए ‘शेड्स ऑफ साहो’ नामक अबू धाबी शेड्यूल की एक झलक साझा की थी जिसने दर्शकों के हित में काम किया और फ़िल्म के प्रति दर्शकों को जिज्ञासु कर दिया है।
अभिनेता जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ बिग बजट फ़िल्म “साहो” में नज़र आएंगे, जिसके बाद प्रभास ‘जिल’ से प्रसिद्ध हुए राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म में दिखाई देंगे। “अमौर” नामक इस फ़िल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी।


