- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
“एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” का ट्रेलर हुआ रिलीज!
सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव, और जूही चावला अभिनीत ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज हो गया है।
ट्रेलर की शुरुआत राजकुमार राव के साथ होती है जहाँ अभिनेता एक ऐसी लड़की (सोनम कपूर) की कहानी सुना रहे है जिसके प्यार में वे पड़ जाते है। इसमें वर्ष के सबसे अप्रत्याशित रोमांस और सोनम कपूर के संघर्ष को दर्शाया गया है जहाँ अभिनेत्री अपने पिता और अपने परिवार को अपनी ‘लव स्टोरी’ सुना रही है।
“एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” में बाप-बेटी की जोड़ी अनिल कपूर और सोनम कपूर पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएगी। वे फिल्म में रील लाइफ बाप-बेटी की भूमिका निभा रहे है।
“एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” में न केवल पुराने ज़माने का रोमांस देखने मिलेगा बल्कि यह प्रेम कहानी वर्तमान समय से भी मेल खाती हुई नज़र आएगी।
ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले अनिल कपूर ने खुद एक और पोस्टर साझा किया है, जिसमें हम सोनम कपूर आहूजा, राजकुमार राव, अनिल कपूर से लेकर जूही चावला और फ़िल्म की सम्पूर्ण स्टार कास्ट को देख सकते हैं। पोस्टर में सभी किरदार खुश मिजाज अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। अनिल कपूर ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा,”See the love in a new light. Watch the trailer of #EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga – 2019’s most unexpected romance”
फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अगले साल 1 फ़रवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


