- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फिल्म उरी में वास्तविक एक्शन दृश्यों को निभाना कठिन था: आदित्य
नवोदित निर्देशक आदित्य धर ने कहा कि हर भारतीय नागरिक से सेना अपने हर बलिदान के लिए सम्मान और प्यार की हकदार है। उन्होंने 2016 में उरी के कश्मीर क्षेत्र में एक कथित आतंकी हमले के प्रतिशोध में भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फ़िल्म के साथ निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू करने का निर्णय लिया क्योंकि आदित्य को लगता है एक फ़िल्म निर्माता के रूप में हम भारतीय सेना के लिए ज़्यादा कुछ नहीं लेकिन इतना तो कर ही सकते है।
अपनी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हुए, – आदित्य कहते हैं, “फिल्म का पैमाना बहुत बड़ा था लेकिन हमें इसे कम बजट में हासिल करना था। ऐसा इसलिए था क्योंकि नवोदित निर्देशक को बड़ा बजट नहीं दिया जाता। हमें कम बजट में हमारी दृष्टि साझा करनी थी। इसीलिए हमने खूब मेहनत की और फिल्म की गुणवत्ता से समझौता किए बिना शूट करने के सरल तरीके ढूंढ निकाले।”
शारीरिक रूप से, सबसे कठिन हिस्सा एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करना था, क्योंकि उन्होंने सर्बिया के रिमोट लोकेशन पर इसकी शूटिंग की थी। आदित्य ने कहा,”हमने जंगल, बारिश और कम तापमान में भी फ़िल्म की शूटिंग को अंजाम दिया था। आबोहवा की स्थिति में शूट करना काफ़ी तकलीफदायक था। हमने हर शॉट को एक टेक में लेने की योजना बनाई थी जिसके लिए हमने बारीकी से सीन की रिहर्सल की थी।”
आदित्य ने आगे बताया कि वह खुशनसीब है कि विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभा रहे है क्योंकि वह किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते थे जो 5 महीने के लिए सैन्य प्रशिक्षण से गुजरने के लिए तैयार हो। प्रशिक्षण के अलावा, विक्की ने 80 कर्मियों की एक टीम के प्रमुख सेना मेजर की भूमिका निभाने के लिए अपना वजन भी बढ़ाया।
“विक्की एक अच्छी भूमिका की तलाश में थे इसिलए उन्होंने अपना शतप्रतिशत दिया। वह एक कड़ी मेहनत करने वाला अभिनेता है। वह खुद को गंभीरता से नहीं लेता और इसिलए आसानी से खुद में बदलाव ले आता है। वह अपने शॉट से ठीक पांच मिनट पहले आपको हँसी मज़ाक करते हुए नज़र आएंगे और पांच मिनट बाद एक बेहतरीन शॉट दे कर सबको हैरत में डाल देंगे। इसके साथ ही निर्माता रोनी स्क्रूवाला का धन्यवाद जिन्होंने नवोदित निर्देशक और आगामी अभिनेता पर अपना विश्वास दिखाया,” आदित्य ने कहा।
आरएसवीपी मूवीज़ द्वारा निर्मित और आदित्य धार द्वारा निर्देशित, फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे। उरी 11 जनवरी 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।


