- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
“गली बॉय” के नवीनतम पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता!
“गली बॉय” का नया पोस्टर बीते दिन रिलीज हो चुका है लेकिन पोस्टर में फ़िल्म से जुड़ी अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। गली बॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएगी। वही, फ़िल्म अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है और अब उनके किरदारों से जुड़ी अधिक जानकारी रिलीज कर दी गयी है।
हालांकि फ़िल्म अपनी रिलीज से पहले ही वाहवाही बटोर रही है और हर कोई फ़िल्म देखने के लिए सुपर उत्साहित नज़र आ रहा है।यह फिल्म 14 फरवरी, 2019 को रिलीज़ होगी और अब तक रिलीज हुए पोस्टर ने सभी प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। फ़िल्म के पोस्टर में “अपना टाइम आएगा” टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है।
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2019 के बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा जो अगले साल 7 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगा।
एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित “गुली बॉय” 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


