- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
जैड ब्लेक ने नकली अगरबत्ती उत्पादों के खिलाफ अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाया
पटना – पटना में जब्त हुई बड़ी मात्रा में नकली अगरबत्ती, लेबल्स, डाय और गिरफ्तार हुआ उनका निर्माता नकली उत्पाद ब्रांड की साख खराब करते हैं और ग्राहकों को भी ठगते हैं. मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस (एमडीपीएच) का सिरमौर ब्रांड है $जैड ब्लैक अगरबत्ती. कम्पनी को शिकायत मिल रही थी कि सिलीगुड़ी, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिमी बंगाल और बिहार में $जैड ब्लेक की नकली अगरबत्ती बिक रही है.
हाल ही में एमडीपीएच ने बिहार पुलिस की मदद से अंशु ट्रेडर्स, दरभंगा, नागर थाना एरिया में छापा डालवाया तो $जैड ब्लेक अगरबत्ती का नकली स्टॉक दुकान से और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से नकली अगरबत्ती, लेबल्स और डाय जब्त किए गए और दुकान तथा फैक्ट्री को सील किया गया. इस गैर क़ानूनी व्यापार को संचालित करने वाले विनोद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एमडीपीएच के डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने कहा है कि हम गुणवत्तायुक्त उत्पाद बनाने और अपने फ्लेगशिप उत्पाद $जैड ब्लेक के प्रमोशन पर भारी पैसा खर्च करते हैं. क्रिकेट स्टार एम. एस. धोनी $जैड ब्लेक के ब्रांड अम्बेसडर है. इतने प्रतिष्ठित उत्पाद के नाम को खराब करते हैं नकली उत्पाद और उन्हें बनाने और बेचने वाले कारोबारी.
इस बुराई को रोकने के लिए पिछले दिनों एमडीपीएच ने स्थानीय प्रशासन की मदद से गुजरात, कोलकाता और महाराष्ट्र में छापे डलवाए थे. इसी श्रंखला में अब बिहार में दबिश डाली गई. इन सबके पीछे हमारी मंशा है कि हमारे लायल ग्राहकों को असली गुणवत्तायुक्त उत्पाद मिले और हमारे ब्रांड को भी क्षति न पहुंचे. हम अपने ग्राहकों से भी अपील करते हैं कि वे $जैड ब्लेक अगरबत्ती खरीदते समय पेकिंग चेक करें और नकली उत्पाद से बचें.
अगरबत्ती के 6 हजार करोड़ रुपए के मार्केट में एमडीपीएच आज एक प्रमुख कम्पनी है. यह पहचान बनाने में कम्पनी ने खूब श्रम और संघर्ष किया है. एमडीपीएच के उत्पादों में आज सबसे ज्यादा लोकप्रिय है $जैड ब्लेक 3-इन-1, मंथन, दुआ, पंचदीप और अरिज आदि.


