- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंदौर के महाजन को एशियन टेनिस फेडरेशन ने दी अहम जिम्मेदारी
इंदौर। एशियन टेनिस फेडरेशन ने जूनियर खिलाडिय़ों को तराशने के लिए कई योजनाएं बनाई जाती है और इसके तहत स्पर्धाओं के आयोजन के साथ ही चयनित खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देने का विशेष प्रोग्राम भी बनाया जाता है।
आईटीएफ व एशियन टेनिस फेडरेशन ने ग्रैंड स्लैम डेवलपमेंट फंड के तहत कोचों की नियुक्तियां की है और इसमें इंदौर के आई.के. महाजन को भी शामिल किया गया है। वे प्रदेश के ऐसे एकमात्र कोच है, जिन्हे यह मौका मिला है। महाजन चीन, साउदी अरब, हांगकांग, थाइलैंड, फिलिपिंस, चाईनिज ताईपे व ईरान के जूनियर (बालक-बालिका) खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देंगे।
इन सभी देशों से एक-एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत जूनियर खिलाडिय़ों को ग्रंैड स्लैम के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं की तैयारियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत 7 से 12 जनवरी तक चंडीगढ में ग्रेड-3, 14 से 19 जनवरी तक दिल्ली में ग्रेड-2 तथा 21 से 26 जनवरी तक कोलकाता में ग्रेड-2 की स्पर्धाओं में ये खिलाड़ी देश-विदेश के खिलाडिय़ों के साथ खेलेंगे।
इन तीनों स्पर्धाओं में महाजन चयनित खिलाडिय़ों के कोच के रूप में मौजूद रहेंगे व उन्हे तराशेंगे। वर्तमान में वह फ्यूचर टेनिस एकेडमी में प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रशिक्षण दे रहे है। महाजन की इस चयन पर अनिल धूपर, मुक्तेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह ने बधाई दी।


