- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सारेगामापा लिटिल चैंप्स में अमोल पालेकर ने बताया, “छोटी सी बात की शूटिंग के लिए मैंने अपने बैंक से छुट्टी ली थी”
ज़ी टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स अपने कंटेस्टेंट्स की जोरदार परफॉर्मेंस के चलते सभी का दिल जीत रहा है। टीचर्स डे के जश्न से भरे सप्ताह के बाद अब इस वीकेंड इस पॉपुलर रियलिटी शो में बॉलीवुड के लिविंग लीजेंड अमोल पालेकर के साथ एक खास सेलिब्रेशन होगा। इस मौके पर यह एक्टर, हमें यादों की गलियों में ले जाएंगे, जिससे यह एपिसोड यादगार बन जाएगा।
इस एपिसोड में यादों के सफर की शुरुआत करते हुए लिटिल चैंप्स रणिता बनर्जी और आर्यनंदा बाबू ने फिल्म ‘छोटी सी बात’ के गाने ‘जानेमन जानेमन तेरे दो नयन’ पर एक जोरदार परफॉर्मेंस दी, जो अमोल पालेकर, विद्या सिन्हा, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था। इन बच्चों की जोरदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और हमारे मेहमान भी इससे अछूते नहीं रहे। उन्होंने इन बच्चों की खूबसूरत परफॉर्मेंस की दिल खोलकर तारीफ की।
अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के बारे में एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए अमोल पालेकर ने कहा, “यह गाना धर्मेंद्र और हेमा जी की सुपरस्टार जोड़ी के साथ शुरू होता है, जो एक फिल्म के दृश्य में नजर आते हैं और जहां मैं और विद्या यह फिल्म देख रहे हैं और मैं यह कल्पना करता हूं कि हम लोग ये गाना गा रहे हैं।
हम इसे एक आम आदमी के नजरिए से शूट करना चाहते थे, जिसमें लिफ्ट के लिए कतार में लगने और ऑफिस जाने के दृश्य शामिल थे। उस समय एक्सप्रेस टावर नया-नया बना था और यह सीन वहां की लिफ्ट और लॉबी में शूट किया गया था। आप मानेंगे नहीं कि मैं उस समय बैंक में काम करता था और इस फिल्म की शूटिंग के लिए मुझे अपने काम से छुट्टी लेनी पड़ी थी।
तो फाउंटेन एरिया में मेरे सहकर्मी और दोस्त समेत सभी मेरे जाने-पहचाने चेहरे थे, और वो इस सीन को एंजॉय कर रहे थे, क्योंकि वो मुझे उस लड़के के रूप में जानते थे, जो उनके साथ काम करता था और उनके सामने एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। मुझे भी वह सोचकर बहुत अच्छा लग रहा था। यह एक भव्य सिनेमाई दुनिया और रोजमर्रा के काम का बहुत अच्छा संगम था, जिसका निर्देशन बासु चटर्जी ने किया था।”
अमोल पालेकर आगे बताते हैं, “मुझे याद है फिल्म ‘छोटी सी बात’ का गाना ‘जानेमन जानेमन’ न सिर्फ मेरी पहली हिंदी फिल्म थी, बल्कि यह मेल सिंगर यशुदास जी का पहला हिंदी गाना भी था। बॉलीवुड में यह हम दोनों का पहला काम था और उनकी आवाज और मेरे चेहरे के कॉम्बिनेशन के चलते फिल्म ‘चितचोर’ के गानों में भी हमें सफलता मिली थी।”
वैसे, हमें भी अमोल पालेकर जी के बारे में यह जानकर बहुत आश्चर्य हुआ!
जहां बॉलीवुड के लीजेंडरी कलाकार अमोल पालेकर मौजूद होंगे, वहीं दर्शकों को भी उनके मधुर गानों का मजा मिलेगा, जिन्हें टैलेंटेड लिटिल चैंप्स प्रस्तुत करेंगे। जहां सई और तनिष्का ने ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ गाने पर एक जोरदार डुएट परफॉर्मेंस दी, वहीं ‘गोलमाल है भई सब गोलमाल है’ पर सक्षम और अनन्या की परफॉर्मेंस सभी का दिल जीत लेगी। कुल मिलाकर, सारेगामापा लिटिल चैंप्स के आगामी एपिसोड में दर्शकों के लिए ढेर सारे मधुर गाने, सुनहरी यादें और बहुत-से सरप्राइज़ होंगे।


