- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सलमान भाई के साथ दोबारा काम करने में मुझे बहुत ख़ुशी होगी: सुनील ग्रोवर
सलमान खान दर्शकों के बीच हमेशा से लाइमलाइट में रहे हैं चाहे वह टेलीविजन हो या फिल्में हों। उन्हें अपनी फिल्मों में कई उभरते सितारों को पेश करने के लिए भी जाना जाता है जो अंततः एक सफल करियर के साथ आगे निकल गए। कुछ ऐसी ही कहानी रही सुनील ग्रोवर की भी जिन्होंने सलमान के साथ उनकी एक लेटेस्ट फिल्म भारत में काम किया है।
सुनील को ज्यादातर फिल्मों में कैमियो के रोल के लिए जाना जाता है, जिन्हें इस फिल्म में लंबा स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। सुनील ने सलमान को इतना हंसाया जितना इससे पहले किसीने नहीं हंसाया था, जिस बात ने अभिनेता को प्रभावित किया और उन्हें भारत फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला।
जब सुनील से सलमान के साथ काम करने के अनुभव और उनकी अगली कोलेबोरेशन के बारे में के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि, “इतने बड़े स्टार और बड़े बैनर के साथ शूटिंग करने का अनुभव बहुत शानदार है। हमने पूरी दुनिया की यात्रा की और यह एक खूबसूरत अनुभव रहा।
माल्टा शूट के दौरान, सलमान सर ने मेरी तस्वीरें क्लिक कीं और अबू धाबी में भी यही रहा। मैंने हर दिन सेट पर डिनर और लंच किया। यह एक बहुत खूबसूरत अनुभव था। ”
उन्होंने आगे कहा, “अभी कुछ भी नियोजित नहीं है, लेकिन जैसे ही कुछ होता है, मैं इसे करना पसंद करूंगा, अगर वह मेरे साथ काम करना चाहें तो (सुनील ने मज़ाक करते हुए कहा).
तो मैं आपको बता दूँ कि सुनील अपने नए कॉमेडी शो ‘गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान’ के साथ कमबैक कर रहे हैं. यह शो एक अनोखा नॉन – फिक्शन कॉमेडी शो होगा जो चैनल पर पूरे 60 मिनट का डेली मनोरंजन डोज़ दर्शकों को देगा। अगर एक लाइन में कहा जाए तो यह बॉलीवुड को मजेदार तरीके से पेश करेगा।


