- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर होगा सुपरस्टार नानी की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर ‘वी’ का विश्व प्रीमियर!
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज एक्शन से भरपूर तेलुगु थ्रिलर ‘वी’ के वैश्विक प्रीमियर की घोषणा कर दी है जिसका निर्देशन और लेखन मोहन कृष्ण इंद्रगांती ने किया है। इस फिल्म में नेचुरल स्टार ’नानी’ की मुख्य भूमिका के साथ सुधीर बाबू, निवेथा थॉमस और अदिति राव हैदरी की महत्वपूर्ण भूमिकाएँ शामिल हैं। भारत और 200 देशों व क्षेत्रों में प्राइम सदस्य 5 सितंबर, 2020 से इस पहली सितारों से लैस तेलुगु फिल्म ‘वी’ को अमेज़ॅन प्राइम पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
नानी ने साझा किया,“मुझे व्यक्तिगत रूप से मनोरंजक एक्शन-थ्रिलर देखने में मज़ा आता है और वी एक ऐसा शीर्षक है जो रोमांच, नाटक और तेज़-तर्रार एक्शन से भरपूर है। सुधीर बाबू और मेरे चरित्र के बीच चूहा-बिल्ली के खेल ने मुझे इस प्रॉजेक्ट के प्रति सबसे अधिक आकर्षित किया था। मैं ‘वी’ के ग्लोबल प्रीमियर के लिए बहुत उत्साहित हूं – यह उद्योग में मेरी 25वीं फ़िल्म है।
मैं अपने प्रशंसकों और समर्थकों के लिए इससे बड़े ट्रिब्यूट की उम्मीद नहीं कर सकता था, जो इस फ़िल्म को प्राइम वीडियो पर 200 देशों और क्षेत्रों में कहीं भी, कभी भी देख सकते है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का वैश्विक प्रीमियर उसी दिन हो रहा है जब मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई थी- यानी 5 सितंबर के दिन।”
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट, निर्देशक और प्रमुख, विजय सुब्रमण्यम ने कहा, “यह हमारा प्रयास है कि हम अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न भाषाओं और शैलियों में नवीनतम मनोरंजन लाएं और बेहतरीन प्रतिभाओं के साथ काम करें। तेलुगु सिनेमा ने ब्लॉक-बस्टर हिट दीं है, जिन्होंने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया है, बल्कि महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी दिए हैं।
हम अपने दर्शकों के लिए एक दमदार एक्शन-पैक और विसूअली मनोरंजक फ़िल्म ‘वी’ पेश करने के लिए रोमांचित हैं। नानी तेलुगु सिनेमा में सबसे बड़े नामों में से हैं और हम अमेज़ॅन वीडियो पर उनकी नवीनतम फ़िल्म वी को विश्व स्तर पर प्रीमियर करने के लिए खुश हैं। “
निर्माता दिल राजू कहते हैं, “हमें जानू, महर्षि और सरिलेरू नीकेवरु जैसी हमारी फिल्मों के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जो अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में देखने के लिए उपलब्ध हैं। प्राइम वीडियो न केवल भारत में, बल्कि देश के बाहर भी उपभोक्ताओं तक हमारे कंटेंट को पहुंचाने में बहुत बड़ा भागीदार रहा है।
उन्होंने भाषा और भूगोल के अवरोध को तोड़ने में मदद की है, जहां कंटेंट की गुणवत्ता और कहानी, आनंद लेने के लिए महत्वपूर्ण मानदंड बन गए हैं। हम ‘वी’ के वैश्विक प्रीमियर के साथ अपने जुड़ाव को अधिक आगे ले जाने के लिए रोमांचित हैं।
फिल्म एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है जिसमें मुख्य भूमिका में प्रतिभाशाली नानी के साथ-साथ सुधीर बाबू, निवेथा मोहन और आदित्य राव हैदरी शामिल हैं, और हम यह निश्चित है कि कहानी भौगोलिक सीमाओं को लांघते हुए, सभी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। ”
“वी” एक पुलिस के बारे में एक्शन थ्रिलर है जिसे क्राइम लेखक से प्यार हो जाता है। उसकी ज़िंदगी उस वक़्त उथल पुथल हो जाती है जब एक हत्यारा उसे एक पहेली सुलझाने के साथ चुनौती देता है। दिल राजू, शिरीष और हर्षित रेड्डी द्वारा निर्मित, वी का निर्देशन मोहना कृष्णा इंद्रगांती द्वारा किया गया है और संगीत अमित त्रिवेदी द्वारा रचित है।


