- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कुछ एपिसोड के लिये मैंने खुद शायरी लिखी है: शहीर शेख
टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल लिस्ट, 2017 में शीर्ष स्थान पाने वाले टेलीविजन अभिनेता शहीर शेख को अबीर की भूमिका के लिये काफी तारीफें मिल रही हैं। अबीर के उनके इस किरदार को परदे पर सबसे आकर्षक किरदार माना जा रहा है।
अपनी लोकप्रियता और आकर्षण के साथ, शहीर को लिखना पसंद है और बहुत कम लोगों को पता होगा कि स्टारप्लस पर हाल ही में लॉन्च हुए शो ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में उन्होंने खुद अपनी शायरी लिखी है।
शहीर कहते हैं, ‘‘शायरी अबीर के किरदार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और दर्शक उसे इस शो की हर एंट्री सीन के दौरान शायरी पढ़ते हुए देख रहे हैं। मेरे किरदार का सबसे दिलचस्प और अनूठा हिस्सा होने के अलावा, यह अबीर के व्यक्तित्व की खासियत है।
मेरे किरदार के हिस्से के रूप में मैंने शायरी का भरपूर मजा लिया और शुरुआती कुछ एपिसोड के लिये मैंने खुद अपनी शायरी लिखी है। लिखना मेरी जिंदगी का बहुत ही अहम हिस्सा रहा है और मैंने 15-16 साल की उम्र से लिखना शुरू कर दिया था।
चूंकि, मुझे अपना ज्यादातर समय अपनी परफॉर्मेंस और सीन की तैयारियों पर लगाना पड़ता है, इसलिये अपनी शायरी पर काम करने के लिये मुझे बहुत ही कम समय मिलता है। मुझे उम्मीद है कि फैन्स और दर्शकों को परदे पर मेरी परफॉर्मेंस उतनी ही पसंद आयेगी, जितना मुझे इसकी शूटिंग करने में आया।’’
इस प्रतिभाशाली एक्टर ने अबीर जैसे अपने अलग तरह के किरदार से अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। शहीर के आकर्षण और व्यक्तित्व से यह शो निश्चित तौर पर दर्शकों के लिये देखना रोमांचक होने वाला है!


