- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बैगलेस कॉन्सेप्ट सहित ऑलराउंड डेवलपमेंट से बच्चे बनेंगे क्रिएटिव
जोश, उत्साह और उमंग के साथ हुई डीपीएस राऊ के नए सत्र की शुरुआत
इंदौर. दिल्ली पब्लिक स्कूल राऊ के पहले सत्र की शुरुआत मंगलवार से हो गई। इंदौर के शैक्षणिक इतिहास में डीपीएस राऊ ने एक नया अध्याय जोड़ा। जिसमें यह पहला मौका था जब बच्चे बिना बैग केस्कूल पहुंचे। पूरी तरह से बैगलेस कॉन्सेप्ट और नो होमवर्क पॉलिसी के चलते विद्यार्थियों पर भारी बस्तों का कोई दबाव नहीं रहेगा।
फोर्थ जनरेशन स्मार्ट क्लासेस के जरिये सेल्फ लर्निंग और क्रिएटिवराइटिंग के लिए बढ़ावा मिलेगा। होलिस्टिक डे बोर्डिंग से छात्र-छात्राओं का ऑलराउंड डेवलपमेंट होगा। होमवर्क न होने की वजह से बच्चे परिवार के साथ भी सकारात्मक और क्वालिटी समय बिता सकेंगे।
सुबह 7.30 बजे प्राइमरी सेक्शन के बच्चों का स्वागत डीपीएस राऊ की एग्जीक्यूटिव कमिटी के मेंबर अभिषेक मोहन गुप्ता, डायरेक्टर ऑपरेशन्स फैसल मीर खान, वाइस प्रिंसिपल आशा नायर सहित सभीएकेडमिक स्टाफ ने पूरे जोश के साथ किया। उन्हें वेलकम गिफ्ट्स दिए।

नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों को वाइस प्रिंसिपल आशा नायर ने संबोधित किया और कहा कि डीपीएस ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षाप्रदान करने की विरासत में उल्लेखनीय योगदान दिया है। स्कूल में एकेडमिक के साथ एक्ट्रा एक्टिविटी, स्पोट्रर्स ट्रेनिंग, एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी, एरिक बेनी फुटबाल एकेडमी सहित अंतरराष्ट्रीय स्तरकी खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
हम एक तनाव मुक्त शिक्षा का माहौल बनाएंगे, जहां बच्चों को एकेडमिक्स के विभिन्न स्तर के साथ-साथ सह पाठयक्रम गतिविधियों को एक्सप्लोर करने के पर्याप्तअवसर मिलेंगे। डांस, म्यूजिक, स्पोट्रर्स अब नियमित पाठ्यक्रम का हिस्सा बन जाएंगे।
सीखने के दौरान बच्चे को खुशी महसूस होगी। हम मानते हैं कि प्रत्येक बच्चा अद्वितीय है और हर बच्चा परीक्षा केसभी स्तरों को पास करने के लिए सक्षम है।
जागरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन और डीपीएस राऊ, इंदौर के प्रो वाइस चेयरमैन श्री हरि मोहन गुप्ता ने कहा डीपीएस राऊ के इस वर्ल्डक्लास अत्याधुनिक कैंपस में बच्चों के भावनात्मक, शैक्षिक, सामाजिक, रचनात्मक और शारीरिक कौशल के निर्माण पर ध्यान केंद्रित रहेगा।
गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के साथ ही डीपीएस की जानी-मानी उच्चक्वालिटी की पढ़ाई से सभी छात्र-छात्रा उन्नत होंगे एवं समाज में अपनी अलग पहचान बनाएंगे।


