- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
स्टूडेंट्स ने किया रेंप पर केटवाक
आईपीएस एकेडमी में आईकोनिक फैशन शो
इन्दौर. इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी, आईपीएस अकादमी में आइकोनिक फैशन शो का आयोजन हुआ. फैशन टेक्नोलॉजी के 30 स्टूडेंट्स ने अलग-अलग थीम पर वर्क करके गारमेंट्स तैयार किये. इस फैशन शो में स्टूडेंट्स ने खुद रैंप पर अपने गारमेंट्स प्रेजेंट किये, स्टूडेंट्स ने कलेक्शन इस सत्र में रेडी किये है.
फैशन स्टूडेंट्स का एनुअल फैशन शो था. स्टूडेंट्स आइकोनिक फैशन शो में लाइट्स, डी जे साउंड, सभी कार्य स्टूडेंट्स द्वारा किए गए. फस्र्ट ड्रैपिंग राउंड में छात्राओं ने साड़ी को मार्डन तरीके से ड्रेप कर उस पर स्वयं निर्मित ज्वेलरी का प्रदर्शन किया. छात्राओं द्वारा इस सत्र में विभिन्न ज्वेलरी सामग्री का उपयोग कर ज्वेलरी निर्मित की जिसका प्रदर्शन शो में पहन कर किया. सेकंड राउंड में इंडियन लहंगा का प्रदर्शन किया गया जो फैशन टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स ने इस सत्र में तैयार किये.

थर्ड राउंड में छात्राओं द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार बनाई गई अपनी विभिन्न इवनिंग गाउन (पार्टी वियर ड्रेसेस) का प्रदर्शन इस राउंड में किया गया. फोर्थ राउंड और फिफ्थ राउंड में थीम गारमेंट्स को प्रस्तुत किया. फैशन टेक्नोलॉजी की डायरेक्टर पूनम वोहरा ने बताया कि आइकोनिक फैशन शो में स्टूडेंट्स ने अलग-अलग थीम जैसे रेड- कारपेट, फ्लो, लव, उत्सव(मुग़ल), नेचर (फैशन कोरोना), डायमंड (क्रिस्टल), अमेरिकन कल्चरल, आर्किटेक्चर (शेपहोलिक), ब्यूटीफूली (ब्लैक), एसेन्ट्रिक ब्यूटी, द पैराडाइस, फोबिया, पैंट इन स्टाइल, हवाई (समर), गुजरात (फोकलोर ), मुग़ल (द रॉयल प्रिंसेस), कैलमेस फ्लावर डॉल, लैप ऑफ़ लक्जऱी, टू स्टेट, डेनिम, फैशन फ्रोलिक आदि थीम पर कार्य किया ।
सिक्स राउंड में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सन्देश हेतु छात्राओं ने स्वयं टी शर्ट तैयार कर उन पर पेंटिंग की. सातवें राउंड में स्टूडेंट्स ने फैशन इज मिस अंडरस्टुड राउंड के माध्यम से फैशन को परिभाषित किया. इस राउंड में स्टूडेंट्स ने फैशन में प्रचलित विभिन्न ड्रेसेस पहनकर सन्देश देने का प्रयास किया की फैशन मात्र शारीरिक प्रदर्शन नहीं है.


