- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विद्यार्थी झुकने का गुण अपनाए तो प्रगति निश्चित
इंदौर. पटेल कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न रंगारग कार्यक्रम आयोजित किये गए.
कार्यक्रम में चेयरपर्सन श्रीमति प्रीति पटेल, वाईसचेयर मेन अजित सिंह पटेल, एक्जीक्युटीव डायरेक्टर दिनेश सिंह पटेल, डायरेक्टर प्रो. के.केे मिश्रा व समस्त पटेल ग्रुप की ओर से प्राचार्य डॉ. मनीष पाण्डे ने उपस्थित समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी.
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में सीखने के लिए यदि थोडा झुकने का गुण अपना ले तो जीवन मे उसकी प्रगति निश्चित है. इस अवसर पर हेड अकेडमिक्स हरीश शर्मा ने कहा कि यह सम्मान केवल एक दिन व आयोजनो तक ही सीमित नही रहना चाहिए वरन शिक्षको का सम्मान नित्य प्रतिदिन करते रहना चाहिए। शिक्षको का सम्मान कोइ दिखावा नहीं हैं इसे सच्चे दिल से करे.
उन्होंने आगे कहा कि सोशल मिडीया के अधिकाधिक उपयोग के युग में युवाओं को संवेदनषील होना चाहिए एवं विपत्ति के समय विडियों बनाने की बजाय लोगो की मदद करने के लिए आगे आए. उसके उपरांत केक कटिग सेरेमनी व विविध लोक संगीत, गायन व नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
अंत में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षको को बेस्ट दबंग फेकल्टी, फेशनेबल, स्टायलिस्ट,फेवरेट फेकल्टी जैसे अवार्ड प्रदान किये गये. शिक्षको को उपहार स्वरूप गिफ्ट व फूल दिये. इस अवसर पर कॉलेज के इंजीनियरिंग, बी.कॉम, बी.बी.ए., बी.एस.सी., डिप्लोमा एवं एम.बी.ए विद्यार्थियों ने समस्त शिक्षकगणों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया.


