- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर में आईजीआई की डी-शो नॉलेज मीट
इंदौर. दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र जवाहरात प्रमाणन तथा मूल्यांकन करने वाले संस्थान इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट यानी आईजीआई ने अपने आईजीआई डी-शो का आयोजन किया l यह अनूठी नॉलेज मीट प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर्स तथा हीरे के जेवरात के निर्माताओं में बेहतर रिश्ते स्थापित करने के लक्ष्य के साथ आयोजित की गई है l
उल्लेखनीय है कि आईजीआई की नींव भारत में 1975 में रखी गई थी और कम्पनी ने भारत में अपने 20 वर्ष पूरे कर लिए हैं l यह इंदौर में पहला डी-शो है जहां 20 प्रमुख ज्वैलर्स और रिटेलर्स को आमंत्रित किया गया।
आईजीआई इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर तेह्मस्प प्रिंटर ने इस आईजीआई डी-शो के संदर्भ में कहा- “यह दो दिवसीय डी-शो व्यापार संबंधों को बनाने की क्षमता उत्पन्न करता हैं एवं हीरे और गहनों के व्यापार के लिए यह एक बहुत अच्छा नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म साबित हुआ है। इंदौर के डी-शो के जरिये हम नए रिश्ते बनाने और भविष्य की संभावनाओं की खोज करने की आशा रखते हैं।”
श्री प्रिंटर ने आगे कहा-“ मध्य प्रदेश हीरों के लिए एक बहुत ही प्रमुख बाजार है, हमारे लिए दूसरे और तीसरी श्रेणी के शहरों में जागरूकता लाना अधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए इस वर्ष हमने 4 ज़ोनल डी शो आयोजित करने की योजना बनाई है जिसमें हमने इंदौर को चुना है।
ज्वेलरी रिटेलर्स जितने जागरूक होंगे, उतनी ही जागरूकता वे उपभोक्ताओं में बढ़ा पाएंगे । उपभोक्ताओं को मेरा यह संदेश है कि जब भी आप हीरा खरीदते हैं; हीरे की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पैसे देने से पहले इसे आईजीआई से प्रमाणित करवाएं।”
शो का वन-टू-वन क्लोज्ड डोर मीटिंग्स फॉर्मेट इस इवेंट की यूएसपी है जो निर्माताओं और रिटेलर्स को अपने शानदार डिजाइन दिखाने का मौका देता है। डी-शो सामान्य व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दोनों पक्षों को एक मंच प्रदान करता है। प्रत्येक गुजरते वर्ष के साथ, आईजीआई डी-शो हीरे के जेवरात के निर्माताओं और रिटेलर कम्युनिटी के बीच अधिक सफलता और लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है।
इस शो के प्रमुख आकर्षणों में डिजाइन स्टूडियो ‘आकार’ भी शामिल है जो कि हीरे के जेवरात के निर्माताओं और डी शो के प्रतिभागियों को ज्वेलरी के नए ट्रेंड्स व तकनीकीयों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। हर डी शो में’आकार’ एक थीम चुनता है जिस पर जानकारी प्रदान की जाती है। इस बार इस डिजाइन स्टूडियो में डिजाइन के आधार पर गहनों के प्रकार के बारे में जानकारी दी गई।
रत्न और आभूषण उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और देश के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। हीरे के उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभाशाली कारीगरों के कारण पहचाना जाता है।
ज्वैलर्स को जागरूक करने एवं उन्हें जानकारी प्रदान करने के लिए आईजीआई “know your diamonds” जैसे सेमिनार आयोजित करता है जहां आईजीआई के प्रशिक्षक, हीरे और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। इस तरह के सेमिनार में जौहरी के प्रमुख ग्राहकों को आमंत्रित किया जाता है। इंदौर में आईजीआई ने प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर्स के सहयोग से “know your diamonds” सेमिनार लगभग 9 बार आयोजित किया है। आईजीआई जल्द ही इंदौर में एक लैब स्थापित करने वाला है।


