- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर कैंसर फाउंडेशन को नि:शुल्क कंसल्टेंसी देगा आईआईएम इंदौर
आईआईएम इंदौर मार्केटिंग और फंडिंग में आईसीएफ को नि: शुल्क परामर्श प्रदान करेगा
आईआईएमइंदौर शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सभी की भलाई में विश्वास करता है। इस उद्देश्य के साथ, आईआईएमइंदौर ने अपनी संस्थागत जिम्मेदारी (Institutional Social Responsibility)के तहत इंदौर कैंसर फाउंडेशन (ICF) को नि:शुल्क कंसल्टेंसी प्रदान करने का निर्णय लिया है। संस्थान में ज़ेन गार्डन और औषधीय जड़ी-बूटियों के पौधारोपण के स्थान के उद्घाटन के अवसर पर और आईआईएम इंदौर ने आशय पत्र 26 नवंबर, 2020 को ICF को सौंप दिया।
इस अवसर पर प्रोफेसर हिमाँशुराय, निदेशक, आईआईएम इंदौर और डॉ. दिगपाल धारकर, संस्थापक, ICF उपस्थित थे। संस्थान तीन मुख्य तरीकों से ICF के लिए योगदान करेगा: कैंसर के उपचार के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ प्रदान की जाएँगी,फंडिंग के लिए रणनीतिक परामर्श प्रदान किया जाएगा और कैंसर रोगियों के लिए विभिन्न प्रकार की रुचिकर और आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी ।
प्रोफेसर राय ने कहा कि संस्थान रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों का प्रबंधन करने के लिए उपचारात्मक देखभाल करने हेतु परिसर में उगाई जाने वाली जड़ी-बूटियों की नि: शुल्क आईसीएफ को देगा। उन्होंने बताया कि संस्थानके संकाय सदस्य आईसीएफ को विपणन, संचालन, फंड जुटाने और आउटरीच के क्षेत्र में योगदान देंगे ।
यह कदम शहर के संभावित डोनर तक पहुंचने और धन जुटाने में मदद करेगा; और इंदौर स्थित फर्मों का एक डेटाबेस तैयार करेगा,जिनसे कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (Corporate Social Responsibility) संबंधित गतिविधियों के लिए संपर्क किया जा सकेगा।संस्थान कैंसर पीड़ितों के लिए योग कक्षाएं, स्टोरी-टेलिंग सेशन, बुक रीडिंग सेशन और आर्ट क्लास जैसीविभिन्न उत्पादक और रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।
कैंसर पीड़ित और उनकी देखभाल करने वाले सदस्य आईआईएम इंदौर डॉग शेल्टर के श्वानों के साथ समय बिता सकते हैं और उनके साथ खेल कर चिकित्सीय लाभों का आनंद उठा सकते हैं।
डॉ. धरकर ने आईआईएम इंदौर द्वारा प्रदान की गई सहायता और समर्थन की सराहना की। ‘आईसीएफ आईआईएम इंदौर के साथ जुड़कर प्रसन्न है और हम विश्वास दिलाते हैं कि हम हमेशा हर ज़रूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए उत्सुक रहेंगे – चाहे वह किसी भी क्षेत्र से हो। हम लोगों की जीवनशैली सुधरने और समाज में योगदान देने पर भी काम करेंगे, उन्होंने कहा ।
ज़ेन गार्डन के बारे में: पांच महीने में तैयार हुआ ज़ेन गार्डन70 * 70 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला है । जापानी ज़ेन गार्डन से प्रेरित, यह उद्यान चार प्रमुख घटकों – रेत, पौधों, पत्थरों और खाली जगहों के साथ एक घुमावदार परिदृश्य में शैलीबद्ध है। ये सभी घटक हमारे जीवन में विभिन्न चरणों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।
बगीचे में एक बेलनाकार ‘प्रेयर व्हील’ भी है, जो घुमाने पर उसी तरह का भावका अहसास कराता जैसे कि प्रार्थना को मौखिक रूप से बोलना, जोआत्मा को शांति प्रदान करता है। यह उद्यान आत्मनिरीक्षण, विचार, और ध्यान कोबढ़ावा देने के लिए संस्थान द्वारा बनाया गया एक स्थान है, जिससे तनाव से राहत और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त होता है।


