- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
हैंडलूम एक्सपो में विद्यार्थियों ने ब्लॉक प्रिंटिंग की वर्कशॉप में जाना प्रिंटिंग की कई खूबियों को
स्पेशल हैंडलूम एक्सपो में श्री वैष्णव इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने अटेंड की वर्कशॉप
इंदौर : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लि. भोपाल द्वारा स्पेशल हैंडलूम एक्सपो का आयोजन विकास आयुक्त (हाथकरघा) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार,नई दिल्ली के सहयोग से इंदौर अरबन हाट परिसर में किया जा रहा हैं।
इस हैंडलूम एक्सपो में देशभर के बुनकरों की कारीगरी देखने को मिल रही है साथ ही इस फील्ड से जुड़े विद्यार्थियों को कार्यशाला के माध्यम से बहुत कुछ सीखने को भी मिल रहा है। सोमवार को वर्कशॉप के अंतर्गत ब्लॉक प्रिन्ट का प्रत्यक्ष प्रदर्शन और छात्र-छात्राओं को जानकारी, जिज्ञासा समाधान के प्रयोग प्रिंटिंग अब्दुल हलीम, इंदौर, मोहम्मद मोहसिन, इंदौर और मोहम्मद आसिफ भैरवगढ़ (उज्जैन) द्वारा दी गई।
श्री डी.के.शर्मा प्रभारी एक्सपो एवं अरबन हाट प्रबंधक ने बताया कि “इस हैंडलूम एक्सपो में देशभर के बुनकरों की बेहतरीन कारीगरी लोगों को देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्विद्यालय के अंतर्गत श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी के बीटेक इंजीनियरिंग और बीएससी फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों को ब्लॉक प्रिंटिंग की टेक्निकलिटी और थ्योरी से रूबरू करवाया। विद्यार्थियों ने लाइव डेमो देखा और खुद के द्वारा भी प्रिंटिंग कर इस प्रोसेस को अच्छे से समझा। इस दौरान श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ वी आर सम्पत, अजय शंकर जोशी (सहायक प्राध्यापक), श्याम बरहानपुरकर (सहायक प्राध्यापक), राजकुमार शर्मा (प्रयोगशाला सहायक) भी उपस्थित थे।”
स्पेशल हैंडलूम एक्सपो का आयोजन 14 दिवस का है, जिसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकनृत्य ,दृष्टिहीन कलाकारों द्वारा गीत संगीत, आर्केस्ट्रा, पपेट शो, बुनकरों की कार्यशाला-चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि के बाद ग्वालियर से आए गायक संजय धुपर और उनके सह कलाकार लता जी और अन्य गायकों के गीतों को प्रस्तुत करेंगे। एक्सपो 11 फरवरी तक चलेगा।
आयोजन अवधि में कोविड-19 महामारी के अनुसार प्रवेश द्वार पर टेम्परेचर, स्कैनिंग मशीन, सेनेटाइजर व मास्क का उपयोग अनिवार्य करते है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं जिला प्रशासन की अन्य गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। सभी भागीदारी करने वाले बुनकरों से वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट प्राप्त किए गए है। स्पेशल हैंडलूम एक्सपो प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक एवं अवकाश के दिन 11.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक खुला रहेगा। इसमें ग्राहक के लिए प्रवेश निःशुल्क है।


