- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
सत्येन्द्र व अर्पित बने चैंपियन, वेटंरस का खिताब प्रकाश व राजेश के नाम
इंदौर. सयाजी क्लब की मेजबानी में आयोजित इंदौर ओपन युगल बैडमिंटन स्पर्धा के अंडर-45 वर्ग में सत्येन्द्र होलकर व अर्पित अकोलेकर की जोडी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
फायनल मुकाबले में सत्येन्द्र व अर्पित ने सीधे सेटो में अभिषेक भिडें व अंकित को 21-11, 21-16 से परास्त किया। तीसरा स्थान सुनिल व केदार राजवाडे की जोडी को मिला। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिताबी मुकाबले में प्रकाश डोडेजा व राजेश तलवार ने सोनु व कमल लवलानी की जोडी को तीन सेटो के संघर्ष में 22-20, 21-15, 21-11 से हराया। स्पर्धा के पुरस्कार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजयदेव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में वितरित किए गए।
अध्यक्षता हरिनारायण यादव ने की। विशेष अतिथि के रूप में जसप्रितसिंह भाटिया व मो. जियाउल्ला मौजूद थे। मुख्य निर्णायक की भूमिका अशोक जायसवाल ने निभायी। जितेन्द्रसिंह को श्रेष्ठ खेल भावना का पुरस्कार दिया गया। साथ ही स्पर्धा में अहम योगदान निभाने वाले विनोद आचार्य, दिनेश पाहुजा, सुनिल सातवा, समद खान व फौजिया खान को भी सम्मानित किया गया। संचालन स्पर्धा सचिव सुखवीरसिंह महल ने किया तथा आभार प्रमोद यादव ने माना।
स्पर्धा में सफल खिलाडीयों को आकर्षक ट्राफियों के साथ 25 हजार रूपये की ईनामी राशि सतगुरू डेवलपर्स की ओर से प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि स्पर्धा में जीत या हार मायने नही रखती, बल्कि इसमें भाग लेना काफी अहम है. यह आयोजन अनुकरणीय है क्योंकि इंदौरी नहीं बल्कि अन्य शहरों से भी 100 से अधिक जोडिय़ों ने अपनी चुनौती पिछले पांच दिनों तक पेश की. खेल एक ऐसा क्षेत्र है जो कि व्यक्ति के सर्वागिण विकास में सहायक होता है.


