- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन में साउथ एक्ट्रेस सीरत कपूर ने मदर्स दे पर अपनी माँ को दिया ये तोहफ़ा, भावुक हुए दोनों
माताओं और मातृत्व के सम्मान के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। हर साल, दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में जाना जाता है। यह दिन अपने बच्चो के लिए निःस्वार्थ भाव से दिए गए अंतहीन त्याग को सम्मान के रूप में समर्पित किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, चीन, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और यूरोपीय देशों जैसे अधिकांश देशों में यह दिन बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है।
आम आदमी की तरह मनोरंजन जगत की हस्तियां भी अपनी माताओं के लिए यह उत्सव मना रही है। यहाँ हम बात कर रहे है जानी मानी दक्षिण अभिनेत्री सीरत कपूर की। जो अभी फिलहाल कोरोना वायरस लॉक डाउन के चलते अपनी फैमिली ,अपनी माँ के साथ समय बिता रही है।
सीरत दक्षिण सिनेमा में जानी मानी अभिनेत्री हैं, जो अपने काम के प्रति मेहनत और लगन से अपनी जगह स्थापित की है। और मदर्स डे के अवसर पर अभिनेत्री ने अपनी माँ को सोशल मीडिया के जरिए एक मैसेज लिखा है।

सीरत कहती है ” आपने मुझे जो सबसे बड़ा उपहार दिया, वह तब था जब माँ आपने मुझे अपने बच्चे के रूप में चुना था। कई अन्य लोगों के बीच, आपने मुझे यह मानना भी सिखाया; जीवन में कुछ भी शाश्वत नहीं है।भगवान का शुक्र है कि बड़े होने के बाद मुझे एहसास हुआ , आप केवल आधे सत्य होते हो! जीवन में कुछ भी शाश्वत नहीं है सिवाय, तुम्हारे भीतर प्रेम की अटूट भावना! हैप्पी मदर्स डे! “
प्रतिभाशाली अभिनेत्री और मॉडल सीरत कपूर की 2020 में दो फिल्म आने के लिए पूरी तरह से तैयार है जो इस प्रकार है :’ कृष्णा एंड हिज़ लीला ’और ‘ मां विनता गाधा विनुमा’। दोनों फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चुका है।
अब इंतज़ार है तो बस इन दोनों फिल्मों के बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने का। लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्मो की रिलीज़ डेट की नई तारीख आने तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, एक बार लॉकडाउन और इस महामारी को पूर्ण विराम लग जाये। तब इन फिल्मो के बारे में नई घोषणा हो सकती है।


