- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की “पाताल लोक” के लिए निर्माता सुदीप शर्मा की पहली पसंद थे जयदीप अहलावत!
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की आगामी ऑरिजिनल “पाताल लोक” अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह बहुप्रतीक्षित श्रृंखला 15 मई, 2020 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी जिसमें हाथीराम चौधरी की मुख्य भूमिका में जयदीप अहलावत नज़र आएंगे। शो के निर्माता, सुदीप शर्मा बताते हैं कि कैसे जयदीप इस भूमिका के लिए उनकी पहली पसंद थे।
शो के निर्माता सुदीप शर्मा हैं, जिन्होंने एनएच 10 और उड़ता पंजाब जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्में लिखी हैं, उन्होंने अपने इंटरव्यू से कुछ अंदरूनी जानकारी साझा की है। वह लिखते है,”मुझे विश्वास था कि मैं जयदीप को पाताल लोक में मुख्य भूमिका में देखना चाहता हूँ। मैंने उनके साथ पहले कभी काम नहीं किया है, लेकिन स्क्रीन पर उनके प्रयास की हमेशा प्रशंसा की है।
मुझे पता था कि जयदीप हरियाणा से है और इस भूमिका में प्रामाणिकता ला सकता है; हमारे लिए बोनस यह था कि उनके मित्र और परिवार के कई सदस्य भारतीय पुलिस बल और सेना का हिस्सा हैं, जिस वजह से उन्हें अपने किरदार में अच्छे से फिट होने की प्रक्रिया में मदद मिली है। “
जयदीप का किरदार इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी हमें जीवित रहने के खेल में एक शानदार सबक सिखाते हुए नज़र आएगा।
सीरीज़ ने अपने लुक से, दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है। ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही, सीरीज़ के पात्रों, अभिनेताओं, कथानक और लुभावने कंटेंट ने दर्शकों को स्तब्ध कर दिया है।
टीज़र रिलीज़ से शुरुआत करते हुए, निर्माताओं द्वारा एक के बाद एक, जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और नीरज काबी का करैक्टर पोस्टर रिलीज किया गया था। वही, ट्रेलर में ‘पाताल लोक’ की कहानी की एक अंतर्दृष्टि साझा की गई है जो आपको नरक के प्रवेश द्वार से ले जाते हुए झकझोर कर रख देगी।
निर्माता सुदीप शर्मा (उडता पंजाब, एनएच 10 के लेखक) द्वारा बहुप्रतीक्षित अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ ‘पताल लोक’ 15 मई, 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।


