- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
इंडेक्स अस्पताल से 28 मरीज़ स्वस्थ हो कर घर लौटे
इंदौर. इंदौर शहर ने कोरोना से लड़ना सीख लिया है। आज 11 मई सोमवार सप्ताह के पहले दिन कोरोना को परास्त कर 28 मरीज़ इंडेक्स अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। इंडेक्स अस्पताल में अब लगभग 80 मरीज़ भर्ती है जो कोरोना से लड़ रहे है और उन मरीज़ों को भी उम्मीद है कि अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों से वह भी जल्द ही इस बीमारी को हराकर अपने घर को जाएंगे।
स्वस्थ मरीज़ों को शुभकामनाएं देने के लिए आज इंडेक्स अस्पताल परिसर में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. एस. एम. होलकर, इंडेक्स डेंटल कॉलेज डीन डॉ. सतीश करंदीकर, डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती चित्रा खिरवड़कर, नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ. सोलोमन मौजूद थे।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. अजय जोशी, डॉ दुबे, कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि* आज भी इंडेक्स अस्पताल से 28 नये स्वस्थ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।इस महामारी के बीच 200 से अधिक मरीज़ इंडेक्स अस्पताल से अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो कर अपने घर लौट चुके है, हमारे डॉक्टर्स व उनकी टीम जो घर परिवार छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है उनके बिना यह संभव नही हो सकता था।
इंडेक्स अस्पताल में मरीज़ो की समुचित केयर की जा रही है, उचित दवाइयां, नर्सिंग, स्पेशल डाइट तथा सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया कि इंडेक्स अस्पताल से लगभग हर दिन इस तरह की राहत भरी खबरें आती रही है, हमारे लिए यह काफी खुशी की बात है कि इंडेक्स अस्पताल में भर्ती मरीज़ो की हालत में तेज़ी से सुधार हो रहा है और अब तक 75% मरीज़ अस्पताल में कोरोना को हरा कर अपने घर जा चुके है आगे भी इंडेक्स से इसी तरह की सुखद: ख़बर आने की उम्मीद है।


