- Acharya Vinod Kumar Says Current Student Unrest Reflects His Earlier Astrological Forecast, Sees Peaceful Days Ahead
- Amiee Misobbah Voices Her Support for Students Fighting for a Better Education System
- एसुस ने इंदौर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर भारत भर में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
- आयुर्वेदिक कफ सिरप: खांसी से राहत का एक प्राकृतिक उपाय
- Inspired by Their Own Love Story: Samiksha Oswal Opens Up About the Real-Life Story Behind Max, Min & Meowzaki
फिल्मो पे चर्चा के नवीनतम संस्करण में, सोहम शाह ने ‘लक बाय चांस’ फ़िल्म में ऋषि कपूर को याद किया ।
अभिनेता और फिल्म निर्माता सोहम शाह ने ज़ोया अख्तर की पहली फिल्म ‘लक बाय चांस’ के बारे में अपने सोशल मीडिया सेगमेंट #FilmonPeCharcha में पर बात की और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को याद किया है।
सोहम शाह ने फिल्म से अपने पसंदीदा किरदार को याद करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए उन्होंने ‘लक बाय चांस’ में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के किरदार के बारे में बात की। अभिनेता ने इसकी प्रासंगिकता को समझाते हुए शाहरुख खान के विशेष कैमियो के पीछे की प्रमुखता को भी उजागर किया।
खुद एक फिल्मकार होने के नाते, सोहम शाह के पास न केवल गहरी समझ है बल्कि वे सार्थक सिनेमा की सराहना भी करते है। दुनिया भर से मोशन पिक्चर्स की प्रतिभा का जश्न मनाते हुए, सोहम शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा करने के लिए अपने सेगमेंट #FilmonPeCharcha में फिल्मों की एक लिस्ट बनाई है।
लॉकडाउन के बीच, सोहम शाह ने अपनी पसंदीदा फिल्मों को साझा करने और उसी के फिल्म निर्माण पर एक विस्तृत दृष्टिकोण देने के लिए इस सेगमेंट की शुरुआत की।
क्षेत्रीय भारतीय फिल्मों से लेकर हॉलीवुड क्लासिक्स और दुनिया भर के क्षेत्रीय सिनेमा तक, #FilmonPeCharcha फिल्मों की अलग अलग लिस्ट में शामिल है।
तमिल ब्लॉकबस्टर सुपर डिलक्स पर चर्चा करते हुए, सोहम शाह ने मेमोरीज ऑफ मर्डर ,पैरासाइट, अमौर, नाइट क्रॉलर, सलाम बॉम्बे, स्पॉटलाइट जैसी वैश्विक सिनेमा को कवर किया, और फ्रेंचाइजी स्टार ट्रेक पर भी बात की ।
सोहम शाह ने अपनी फिल्म तुम्बाड के साथ दुनिया भर में एक तूफान खड़ा कर दिया था, जिसने हाल ही में दो साल पूरे किए, न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी प्रशंसा और मान्यता प्राप्त की, जो फ़िल्म की अविस्मरणीय रूप से आश्चर्यजनक अनुभव और पेचीदा और दिमाग को मोड़ने वाली कहानी के कारण मिली।
तुम्बाड के अलावा, सोहम शाह को शिप ऑफ़ थिसस, तलवार, गुलाब गैंग में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए जाने जाते है और वे आगमी फ़िल्म बिग बुल में एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।


