- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
नोरा फतेही भारत के सर्वश्रेष्ठ डांस रियलिटी शो में बतौर जज शामिल होने के बाद से एक सेंसेशनल जज बनकर उभरी हैं
सुपर टैलेंटेड एक्टर और परफॉर्मर नोरा फतेही ने डांस रियलिटी शो, इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के रूप में अपनी एंट्री के साथ अपने तूफानी अंदाज से देश को अपनी चपेट में ले लिया है। शो में नोरा की एंट्री ने दर्शकों की रेटिंग के साथ-साथ नोरा की दर्शकों द्वारा सराहना में भारी बढ़ोतरी देखी है।
अपनी संक्रामक ऊर्जा और मनोरंजक व्यक्तित्व के कारण, नोरा फतेही बहुत कम समय में शो में सर्वश्रेष्ठ जजों में से एक बनकर उभरी हैं।
सबसे पसंदीदा और प्रतिभाशाली पेरफॉर्मस में से एक होने के नाते, नोरा फतेही की टिप्पणी और प्रतिक्रिया के बाद हर प्रदर्शन का न केवल प्रतियोगियों बल्कि दर्शकों द्वारा भी बेसब्री से इंतजार किया जाता है।
अपने करामाती व्यक्तित्व और अट्रैक्टिव चार्म के साथ, नोरा फतेही ने युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। साथ-साथ हिंदी के त्रुटिहीन ज्ञान के साथ स्टेज पर सभी को अचंभित कर देती है प्रतिभाशाली कलाकार न केवल दर्शकों और प्रतियोगियों बल्कि उनके साथी जजो को भी लुभा रही है।
मलाइका अरोरा कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद तुरंत ही नोरा फतेही को रियलिटी शो पर बतौर जज चुना गया । इस शो के लिए नोरा का चुनाव सही साबित हुआ है । नोरा के शो में शामिल होने के बाद से ही लगातार शो की टीआरपी में बढ़ोतरी हो रही है । नोरा फतेही ही के ग्लोबली कई फैन्स है, हालही में इंस्टाग्राम पर भी नोरा ने 16 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोइंग हासिल की है।
शो पर नोरा के प्रभाव ने एक उत्साह पैदा कर दिया है। डांस की दुनिया में उनका ज्ञान और विशेषज्ञता, उनका चार्म , उनका मजाकिया अंदाज और उनके सराहनीय हिंदी बोलने के कौशल तथा उनकी सकारात्मक ऊर्जा ने दुनिया भर के दर्शकों को मोहित कर लिया है।


