- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मदिराक्षी मुंडले ने इस पेंडेमिक में लोगों को इन बातों को फॉलो करके उन्हें सुरक्षित रहने की दी सलाह, जानिए!
अनलॉक फेज़ में लगभग सभी टीवी शोज़ सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन्स का पालन करते हुए शूटिंग पर वापस लौट चुके हैं। वहीं दर्शक भी अपने फेवरेट शोज़ के फ्रेश एपिसोड्स देख पा रहे हैं। इसी कड़ी में दर्शकों का चहीता शो ‘जग जननी माँ वैष्णों देवी – कहानी माता रानी की’ भी अपनी पौराणिक कथाओं से दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए लौट आया है।
वहीं शो में माँ लक्ष्मी का किरदार निभा रही मदिराक्षी मुंडले ने सेट पर सभी गाइडलाइन्स को फॉलो होने के बावजूद अपनी तरफ से कुछ सेफ्टी टीप्स कैसे फॉलो किए जाए इसका उदाहरण दर्शकों को दिया उनसे इसका पालन करने का आग्रह भी किया।
एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले ने बताया कि मैं जब भी सेट पर जाती हूँ तो अपना एक पूरा सेफ्टी बास्केट रेडी रखती हूँ, जिसमें सभी से जरुरी चीजें मेरे साथ चलती हैं। सेट हमें भले ही अपना पर्सनल सेनिटाइज़र मिलता है फिरभी मैं रास्ते के लिए अपना सेनिटाइज़र साथ रखती हूँ।
इस बास्केट में मैं अपना टी बैग का बॉक्स, कॉफी पैकेट्स, गरम पानी की केतली और एक बॉटल में दूध के पावडर के साथ मिक्स की हुई पीसी शक्कर का मिश्रण साथ रखती हूँ ताकि मैं कभी भी अपनी चाय तैयार कर सकूँ। मेरे पास कुछ स्पाइसेस की बॉटल भी होती है, जिसमें इलायची, लौंग और काली मिर्च होता है, जिसे अपनी चाय या काढ़े में डालकर पी सकूँ।
मदिराक्षी ने आगे कहा कि मैं अपने साथ कुछ खाने की चीजें भी रखती हूँ जैसे ड्राई फ्रूट्स उसमें अंजीर, काजू, बादाम, पिस्ता, मनुका और वॉलनट्स की अलग- अलग बॉटल्स रखती हूँ । उसके साथ कुछ फल जो भी मुझे पसंद हैं और कुछ चॉकलेट्स। साथ ही गिलोय, विटामिन सी की टैबलेट्स भी साथ कैरी करती हूँ।
मैं लोगों से भी आग्रह करुँगी वह भी अगर बाहर निकले तो भले ही पूरी चीजें नहीं पर इनमें से कुछ चीजें अपने साथ जरूर रखें जो इस वक्त बहुत जरुरी हैं और अगर हम इनसभी से अपमा ख्याल खुद रखेंगे तो हमें घबराने की जरुरत नहीं है।
ऐसे में इस कठिन समय में मदिराक्षी द्वारा दिए गए टिप्स और सुझावों से न सिर्फ दर्शकों का प्रोत्साहन बढ़ेगा बल्कि उन्हें हिम्मत भी मिलेगी। उनका यह कदम सराहनीय है।


