- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रॉयल एनफील्ड ने सर्विस ऑन व्हील्स लॉन्च की
नया सेवा अभियान सुरक्षा व सुविधा बढ़ाएगा
सर्विस ऑन व्हील्स मोटरसाइकिल की 800 यूनिटें देश के विभिन्न डीलरशिप्स पर हुईं तैनात
पर्पज़-बिल्ट मोटरसाइकिल जो ग्राहकों को उनके दरवाजे पर अधिकृत, विश्वसनीय एवं सुगम सर्विस प्रदान करती हैं।
इंदौर. मिड-साईज़ मोटरसाइकिल सेगमेंट 250-750 सीसी सेगमेंट में ग्लोबल लीडर रॉयल एनफील्ड ने सर्विस ऑन व्हील्स लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक नया व कस्टमर-फ्रेंडली अभियान है जिसका उद्देश्य ग्राहकों को अपने घर पर मोटरसाइकिल सर्विस का सुरक्षित सुगम व आसान अनुभव प्रदान करना है। इस अभियान के तहत रॉयल एनफील्ड ने ब्रांडेड पर्पज़-बिल्ट सर्विस ऑन व्हील्स मोटरसाइकिल की 800 यूनिटें देश की विभिन्न डीलरशिप्स पर तैनात की हैं।
सर्विस ऑन व्हील्स मोबाईल सर्विस रेडी मोटरसाइकिल का बेड़ा है। सर्विस ऑन व्हील्स मोटरसाइकिल पर्पज़ बिल्ट हैं और 80 प्रतिशत सामान्य सर्विस व रिपेयर ग्राहक के दरवाजे पर करने के लिए जरूरी टूल्स उपकरण एवं स्पेयर पार्ट्स रखती हैं। इनमें शेड्यूल्ड मेंटेनेंस सर्विस छोटे रिपेयर महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की टेस्टिंग पार्ट्स की रिप्लेसमेंट इलेक्ट्रिकल डायग्नोसिस आदि शामिल हैं।
ग्राहकों को क्वालिटी सर्विस मिलती है क्योंकि सर्विस ऑन व्हील्स प्रशिक्षित व अधिकृत सर्विस टेक्नीशियन चलाते हैं जिनके पास ल्यूब्स एवं पार्ट्स हैं जो 12 महीने की वारंटी के साथ आते हैं। ग्राहक अपने नजदीकी रॉयल एनफील्ड डीलरशिप आउटलेट से संपर्क कर सर्विस ऑन व्हील्स बुक कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश में सभी अधिकृत डीलरशिप आउटलेट्स पर 27 रॉयल एनफील्ड ‘सर्विस ऑन व्हील्स’ मोटरसाइकिल का बेड़ा तैनात किया गया है।
इस नए अभियान के लॉन्च पर श्री ललित मलिक चीफ कमर्शियल ऑफिसर रॉयल एनफील्ड ने कहा ‘‘रिटेल एवं सर्विस एक्सिलेंस द्वारा कस्टमर सैटिस्फैक्शन रॉयल एनफील्ड का मुख्य केंद्रण है। हम ग्राहक के लिए निरंतर पर्चेज़ एवं ओनरशिप का अनुभव व ब्रांड इंटरफेस बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले साल हमने 600 नए स्टूडियो स्टोर लॉन्च किए ताकि ब्रांड के अनुभव को देश के टियर 2 एवं टियर 3 शहरों तक ले जाया जा सके।
हाल ही में लॉन्च किए गए अनेक सर्विस अभियान एवं आज सर्विस ऑन व्हील्स का लॉन्च सर्विस की क्वालिटी से समझौता किए बिना ग्राहक को सुगम व सुविधाजनक सर्विस प्रदान करने का प्रयास हैं। हम भविष्य में सेल्स व सर्विस के विभिन्न आईडियाज़ का क्रियान्वयन कर ग्राहकों का अनुभव सुगम व बेहतर बनाने के लिए निरंतरता अभिनवता प्रस्तुत करते रहेंगे।’’
सर्विस इन व्हील्स के अलावा रॉयल एनफील्ड कॉन्टैक्टलेस पर्चेज़ एवं सर्विस एक्सपीरियंस के लिए अनेक अभियान प्रस्तुत करता है। आसान होम टेस्ट राईड्स से लेकर मोटरसाइकिल पर्चेज़ एवं सर्विस के लिए ई-पेमेंट विकल्पों, पिक-अप एवं ड्रॉप की सुविधाओं के साथ इन अभियानों का उद्देश्य ग्राहक को सर्वाधिक सुरक्षा व सुविधा प्रदान करना है।
रॉयल एनफील्ड का ‘राईड श्योर’ प्रोग्राम मोटरसाईक्लिंग के सुगम अनुभव के लिए 3 आकर्षक ओनरशिप पैकेज प्रस्तुत करता है। ग्राहक स्टैंडर्ड वारंटी पूरी होने के बाद अतिरिक्त 2 साल या 20 000 किलोमीटर की वारंटी के लिए एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज भी ले सकते हैं। रॉयल एनफील्ड अपने डीलरशिप्स पर कॉन्टैक्टलेस व्हीकल सर्विसिंग तथा पिक-अप एवं ड्रॉप की सुविधा भी प्रदान करता है।


