- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
सफल खिलाडिय़ों को मिली साढ़े छह लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि
खेल जगत में इंदौर की विशिष्ट पहचान
इंदौर। मध्यप्रदेश के जितने भी जिले है, वहांं पर खेल एंव युवा कल्याण विभाग की कोई न कोई मूलभूत अधोसरंचना मौजूद है। जबकि इंदौर म.प्र. की खेल राजधानी है और यहां पर खेल संगठन व यहां की नियमित गतिविधियों से इस शहर की खेल जगत में विशिष्ट पहचान है।
उक्त उद्गार प्रदेश के खेल संचालक व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ एस.एल. थाऊसेन ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा अखिल भारतीय, पश्चिम क्षेेत्र तथा अंतर क्षेत्र विश्वविद्यालयीन खेल स्पर्धाओं में सफलता प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों के सम्मान समारोह में व्यक्त किए। वहीं बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने कहां की सफल खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में सफलता अर्जित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें।
खंडवा रोड स्थित देअविवि परिसर में आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता कुलपति डॉ. नरेन्द्र कुमार धाकड़ ने की। विशेष अतिथि के रूप में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग प्रो. के.एन. चर्तुवेदी भी मौजूद थे। स्वागत भाषण क्रीड़ा समिति के आशुुतोष मिश्रा ने दिया। स्मृति चिन्ह डॉ. सुनील दुधाले, अवतार सिंह, खालिदा दुधाले व श्रीमती उन्मेखा तारे ने वितरित किए। संचालन डॉ. श्यामसुदंर पलोड ने किया तथा आभार डॉ. महेन्द्र कुमार मिश्रा ने माना।
इस समारोह में खिलाडिय़ों का साढ़े छह लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। अतिथियों ने डायविंग से भाविका पिंगले, ताईक्वाडो से नितेश शर्मा, कुश्ती से अपूर्वा वैष्णव, क्रिकेट से विजी ट्रॉफी खेलने वाले मनन मेहता व हर्षल कदम को सम्मानित किया। साथ ही पुरुष साप्टबॉल, महिला बेसबॉल, पुरुष व महिला टेनिस, पुरुष हैंडबॉल तथा महिला टेबल टेनिस टीमों तथा दल अधिकारियों को भी सम्मान से नवाजा गया। गत सत्र की जानकारी प्रभारी निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. सुनील दुधाले ने दी।


