- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शनार्थ भीड़ उमड़ी
इंदौर. शिवशक्ति महारूद्राभिषेक के तहत् गुरूकृपा वाटिका मे चल रहे महारूद्राभिषेक में गुरूकृपा वाटिका मे चल रहे महारूद्राभिषेक मे गुरूवार को 1600 दंपत्तियो ने भगवान शिव का पंच द्रव्यों से ऊँ नम: शिवाय के बीच मंत्र के साथ अभिषेक किया और भगवान शिव से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
पवित्र श्रावण मास में संपूर्ण क्षेत्र शिव भक्ति में लीन हो गया है। प्रतिदिन अभिषेक स्थल पर 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजन हेतु इतनी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है कि परिसर में पांव रखने की भी जगह नही मिल रही है. महारूद्राभिषेक के लिए दंपत्तियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, इस कारण अब इसका पंजीयन फिलहाल रोकना पड़ा है। रविवार को पांच दिवसीय महारूद्राभिषेक का समापन होगा।


