- Do Bhai, Dono Tabahi! Shahid Kapoor, Ishaan Khatter and Mira Rajput Bring the Diwali Dhamaka to The Great Indian Kapil Show
- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज द्वारा एंटी रैगिंग पर सेमीनार का आयोजन
इंदौर. इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज द्वारा मालवांचल विश्वविद्यालय, इंदौर के अंतर्गत “रेगिंग एक दंडनीय अपराध” विषय पर एंटी रेगिंग सेमिनार का आयोजन किया गया | सेमिनार का आयोजन श्री सुरेश सिंह भदौरिया (अध्यक्ष, इंडेक्स ग्रुप ऑफ इन्स्टीटयूशन्स) के मार्गदर्शन मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती डॉ एस. जी. सोलोमन, प्राचार्या इंडेक्स नसिंग कॉलेज, द्वारा की गई ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपा, कम्यूनिकेशन ऑफिसर (पहल जन सहयोग विकास संस्थान), द्वारा बताया गया कि शारीरिक, मानसिक, योनिक या अन्य किसी भी तरह का व्यवहार जो शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक तोर पर डर या नुकसान पहुंचाए वह रेगिंग है|
विद्यार्थियों को यह भी बताया गया की रेगिंग होने से जीवन मे किस तरह का प्रभाव पड़ता है, ओर इसे रोकना क्यो जरूरी है ? साथ ही उन्हे यह भी बताया गया की रेगिंग करते हुए पाये जाने पर आपके विरुद्ध दंडनात्मक कार्यवाही की जा सकती है।
भा.द.वि. (भारतीय दण्ड संहिता) के कुछ प्रावधान 294, 302, 371, 322 आदि की जानकारी दी गई की यदि कुछ घटना हो तो वे पुलिस में जानकारी दे सकते है ।
श्रीमती बर्लिन सारा तम्फी, एसोशिएट प्रोफेसर, इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज, इंदौर दवारा सेमिनार के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया गया |


