- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आने वाले दिनों में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा: शंकर लालवानी
इंदौर. आज विधानसभा क्षेत्र 1 में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने अपने जनसंपर्क की शुरुवात भागीरथपुरा पुलिस चौकी से विधायक व चुनाव संयोजक रमेश मेंदोला, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य, जयदीप जैन, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, गोलू शुक्ला, जनसंपर्क प्रभारी नानूराम कुमावत, डॉ. उमाशशि शर्मा, राजेन्द्र शुक्ला, पार्षद मांगीलाल रेडवाल, मंडल अध्यक्ष विष्णु बिंजवा, संध्या यादव की उपस्थिति में शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर की।
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी मरीमाता चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाना है तो कठोर और कड़े निर्णय लेने पड़ते है। 2014 में देश की जनता ने इसी आशा और विश्वास के साथ श्री नरेंद्र मोदी को बहुमत दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इन 5 साल में देश हित में निर्णय लिए हैं जो कहा उसको पूरा करने का काम किया।
गरीबी उन्मूलन, गैर बराबरी को समाप्त करने, किसानों की माली हालत सुधारने, घर घर में उज्जवला गैस पहुंचाने और बेरोजगारों को स्किल डेवलपमेंट कराने की दृष्टि से हर तरफ हर दिशा में काम करने की कोशिश मोदी सरकार ने की है। इसी का यह परिणाम है कि जब हम सरकार आए तब भारत की अर्थव्यवस्था 11 वे स्थान पर थी। इन पांच वर्षों में मोदी जी के कठोर निर्णय, कुशल नेतृत्व आर्थिक सुधार का परिणाम है कि अब भारत छठे स्थान पर पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आने वाले दिनों में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेंगे।
पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि बीते 15 वर्षो में श्री शिवराजसिंह चौहान ने गरीबी उन्मूलन, किसानी को लाभ का धंधा, बहनों का सशक्तिकरण, गांवों में 24 घंटे बिजली पहुंचाने और गांव-गांव तक सड़क बनाने के साथ बुजुर्गों को तीर्थदर्शन कराने का काम किया लेकिन प्रदेश में सरकार बदलते ही जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम कमलनाथ सरकार कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव के पहले बड़े बडे वादे किए थे। कर्जमाफी की बात कही थी और कर्जमाफी न होने पर मुख्यमंत्री बदलने का वादा किया था, लेकिन न कर्जमाफी हुई और न सीएम बदला गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय जनता को 24 घंटे बिजली मिलती थी लेकिन अब गर्मी के मौसम में बार बार विधुत कटौती हो रही है। जिससे प्रदेश की जनता त्रस्त हो गयी है।
जनसंपर्क भगीरथ पूरा से प्रारंभ हुआ, रफेली, होते हुए पुनः पुलिस चौकी पर पहुँचा, यहाँ से मरीमाता चौराहा पर गणेश मंदिर पर दर्शन करने के पश्चात, बाणगंगा, बलभीम व्यायाम शाला, वृन्दावन कॉलोनी, कुम्हार खाड़ी, अटल द्वार, कमला नेहरू नगर बी सेक्टर, पेनजॉन कॉलोनी, गोविंद कॉलोनी, यादव नगर, कर्मा नगर पर पहुँचा शाम को एयरपोर्ट के सामने पटेल नगर से शुरू हुआ, इसके पश्चात चौरसिया नगर, शक्ति नगर, बाबू मुराई नगर, गजाधर नगर, लक्ष्मी नगर, सत्यसरोज वाटिका नगर, शुभम पैलेस, छोटा बांगड़दा, पंचवटी गार्डन, स्कीम न. 51 से 155 तक, गणेश बाग नगर, कुशवाह नगर ए सेक्टर, प्रिंस नगर, सुंदर नगर, ऋषि नगर, नंदबाग कॉलोनी, मातेश्वरी कॉलोनी, यादव पैलेस कार्नर से सतगुरु स्कूल पर समापन हुआ।
जनसंपर्क में रमाकान्त गुप्ता, राजेश शर्मा, अश्विनी शुक्ला, संतोष गौर, दीपक टीनू जैन, मनोज मिश्रा, नीता शर्मा, राजेश चौहान, योगेश मेहता, धीरज ठाकुर, लक्ष्मीनारायण साहू, गोपाल मालू, बाबा यादव, केदारनाथ योगी, राजा यादव, मुद्रा शास्त्री, ज्योति पंडित, सुनीता गुरंग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झलकियां
– श्री लालवानी, सुदर्शन गुप्ता रफेली में अपना जनसंपर्क छोड़कर बॉडी बिल्डर ट्रेनर राज पाल के निवास पहुँचे, राज पाल के पिता के निधन पर दुख व्यक्त कर परिवार को सांत्वना दी।
– केदारनाथ योगी के घर पहुँचे और बच्चों के आग्रह पर बुलेट पर सवार हुए।
– भागीरथपुरा में एक दूल्हे को जब श्री लालवानी ने गले मे माला डाली तो उन्होंने भी श्री लालवानी को माला डालते हुए कहा कि अबकी बार फिर से मोदी सरकार, ओर विक्ट्री साइन भी दिखाया।
– गोलू शुक्ला के नेतृत्व में मरीमाता चौराहे पर श्री लालवानी को लड्डुओं से तोला गया।
– तीर्थ दर्शन कर चुकी बुजुर्ग महिलाओं के समूह ने सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया।


