- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
विधानसभा क्षेत्र 5 विकास की दौड़ से बाहर रहा है: संघवी
इन्दौर। इन्दौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र क्रमांक पांच अब तक विकास की दौड़ से बाहर रहा है। पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल ने कहा है कि अब इस क्षेत्र को पूर्ण विकसित क्षेत्र बनाया जाएगा।
संघवी आज क्षेत्र क्रमांक पांच के विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क करते हुए नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आज अपने सघन जनसम्पर्क की शुरूआत सेठी नगर से की। पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में नया बसेरा, छोटी खजरानी, नादिया नगर, शिवशक्ति नगर, सोमनाथ की चाल, एमआईजी, रूस्तम का बगीचा, पंचम की फेल, काजी की चाल, न्यू देवास रोड़, दुबे का बगीचा, वल्लभ नगर, राणी सती गेट, यशवंत निवास रोड़, रेसकोर्स रोड़, पलासिया, खजराना, पुष्प नगर, टेलीफोन नगर,लालाराम नगर, बड़ी ग्वालटोली में जनसम्पर्क किया।
इस जनसम्पर्क में संघवी का नागरिकों का जोरदार समर्थन हासिल हुआ। क्षेत्र के नागरिकों द्वारा घरों से पुष्पवर्षा कर स्वगत किया गया। जनसम्पर्क एक कारवां बन गया था। कहीं महिलाएं आरती उतार रही थी तो कहीं विजयश्री का तिलक लगा रही थी। जनता में जोरदार जोश था। हर कोई पंकज संघवी को अपने वोट का वचन देता हुआ भी नगर आया। नागरिकों द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत होकर संघवी ने भी हर स्थान पर नागरिकों के साथ संवाद किया।
सेल्फी लेने की भी मची थी होड़
जनसम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या में युवा संघवी के साथ अपनी सेल्फी लेने चाहते थे। इन युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ मची हुई थी पूरे जनसम्पर्क में सेल्फी लेने का यह दौर चलता रहा। कांग्रेस प्रत्याशी ने भी किसी को निराश नहीं किया। हर किसी को मुस्कुराकर पंकज संघवी ने सेल्फी दी।


