- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंडियन बैंक द्वारा खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई (आरएएम) क्षेत्रों में 1,220 करोड़ का संवितरण
मुंबई, 13 अगस्त, 2026: इंडियन बैंक द्वारा अपने 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा समारोह के उपलक्ष्य में मुंबई में एक ‘मेगा ऋण संवितरण एवं ग्राहक संपर्क शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा क्षेत्रों के लाभार्थियों को खुदरा, कृषि और एमएसएमई क्षेत्रों के तहत कुल ₹1,220 करोड़ के ऋण संस्वीकृति-पत्र वितरित किए गए।
इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री बिनोद कुमार ने इस शिविर का उद्घाटन किया तथा लाभार्थियों को ऋण संस्वीकृति-पत्र प्रदान किया। उद्यमियों की सहायता करने एवं एमएसएमई क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए बैंक ने कुल संस्वीकृत राशि में से एमएसएमई क्षेत्र में ₹615 करोड़ की राशि को मंजूरी दी।
इस अवसर पर श्री बिनोद कुमार, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इंडियन बैंक ने कहा कि “इंडियन बैंक खुदरा, कृषि और एमएसएमई क्षेत्रों में परिवर्तनकारी नवोन्मेषी पहल को आगे बढ़ाते हुए उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम लोगों, किसानों और उद्यमियों को अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए सही समय पर पर्याप्त ऋण उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। यह क्षेत्र रोजगार सृजन, उद्यमिता और समावेशी आर्थिक विकास के प्रमुख वाहक हैं। ग्राहकों के विकास और प्रगति में उनके सहयोग के लिए हम ग्राहक-केंद्रित वित्तीय सुविधा प्रदान करने के अपने प्रयासों को सुदृढ़ करते रहेंगे।”
यह पहल बैंक के उस रणनीतिक लक्ष्य के अनुरूप है, जिसके तहत आरएएम क्षेत्र में बैंक अपनी मौजूदगी को सुदृढ़ करते हुए ग्राहक केंद्रित बैंकिंग, ऋण की बेहतर उपलब्धता तथा आम लोगों, किसानों एवं उद्यमियों की वित्तीय आकांक्षाओं को पूरा करने में उनकी सहायता करके समावेशी विकास में अपना योगदान देना चाहता है।
बैंक द्वारा स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत देश भर में विभिन्न कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैंक ने विक्टोरिया मेमोरियल स्कूल फॉर द ब्लाइंड, मुंबई को कंप्यूटर, लैपटॉप और आवश्यक बुनियादी वस्तुएं प्रदान की और कोचीन में आयोजित एक समारोह में सुश्री मिनी टी.एम., कार्यपालक निदेशक द्वारा कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) में खेल गतिविधियों के विकास हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की गई।


