- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत का प्रमुख K-12 स्कूल चेन, विबग्योर ग्रुप ऑफ स्कूल्स, ने मध्य प्रदेश में शुरुआत की!
इंदौर में अपना नया स्कूल, विबग्योर रूट्स और राइज, लॉन्च किया
इंदौर. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों का समाना करने के लिए तैयार करने के अपने निरंतर जारी प्रयास के अंतर्गत, K-12 स्कूलों की अग्रणी श्रृंखला, विबग्योर ग्रुप ऑफ स्कूल्स , ने 5 अक्टूबर 2019 को इंदौर, मध्य प्रदेश में अपना पहला स्कूल, विबग्योर रूट्स और राइज, लॉन्च किया।
स्कूल इंदौर के स्कीम नंबर 78, विजय नगर में स्थित है। विबग्योर ग्रुप के इस कदम से विबग्योर की मजबूत विकास की गति का पता चलता है और यह विबग्योर की सुदृढ़ विस्तार योजनाओं के अनुरूप है।
दो एकड़ में फैली, विश्व स्तरीय 10 मंजिला इमारत आधुनिक बुनियादी ढांचे, अनुभवात्मक शिक्षण सुविधाओं और खेलकूद तथा कला प्रदर्शन की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए उपयुक्त सुविधाओं वाली होगी। स्कूल के पूरी तरह से तैयार होने पर, स्कूल में लगभग 2500 छात्र होंगे। प्रत्येक चरण में उनका मार्गदर्शन करने के लिए 50 प्रतिष्ठित और अनुभवी शिक्षक भी उपलब्ध होंगे।
इस नए लॉन्च के साथ, विबग्योर का उद्देश्य मध्य प्रदेश में अपनी पहचान बनाना है और इस क्षेत्र में छात्रों को बेहतर सुविधाओं और उन्नत शिक्षण उपकरण के साथ सीखने-समझने का अत्यधिक प्रेरक वातावरण प्रदान करना है।
विशेषज्ञों की टीम द्वारा इन-हाउस विकसित किया गया, विबग्योर का अद्वितीय स्क्रिप्टेड इंटरडिसिप्लनरी पाठ्यक्रम, न केवल शैक्षिक बोर्डों द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर छात्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षण सामग्री प्रदान करता है, बल्कि शिक्षकों के लिए दिशा-निर्देशों का भी विवरण भी प्रस्तुत करता है।
इससे यह सुनिश्चित होता है कि सभी विबग्योर स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समान रूप से प्रदान की जाती है, और समान ग्रेड के शिक्षक एक ही समय में एक ही विषय को अपनी कक्षाओं में पढ़ा रहे होते हैं। अगर किसी छात्र को अपने माता-पिता के रोजगार के कारण शिफ्ट करने की आवश्यकता होती है, तो यह विबग्योर कें अंदर ही बाधारहित स्थानांतरण करना सक्षम बनाता है।
इंदौर में स्कूल के लॉन्च के बारे में बताते हुए, सुश्री कविता सहाय, वाइस-चेयरपर्सन- विबग्योर ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने कहा कि “इंदौर में आईआईटी और आईआईएम दोनों हैं, और इंदौर में शिक्षित युवा माता-पिता की एक विशाल आबादी रहती है, जो अपने बच्चों के लिए सबसे अच्छा करना चाहती है।
आधुनिक बुनियादी ढांचे की उपलब्धता और सबसे अधिक मांग वाले विश्वविद्यालयों के होने के कारण, इंदौर भारत में शीर्ष शैक्षिक स्थलों में शामिल है। हमें यहां अपना स्कूल खोलते हुए प्रसन्नता हो रही है और यह स्कूल शहर की विरासत को आगे ले जाएगा।”

कविता सहाय ने बताया कि “भारतीय शैक्षणिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से विबग्योर की शुरुआत 2004 में मुंबई से हुई। शिक्षाशास्त्र को लेकर हमारे ग्रुप की प्रमुख सोच इसके समग्र दृष्टिकोण में निहित है जो बच्चे के समग्र विकास, यानी बौद्धिक, सामाजिक, शारीरिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास पर केंद्रित है। विबग्योर का पाठ्यक्रम हर बच्चे की जरूरत को पूरा करने के लिए विकसित और डिजाइन किया गया है, जिससे उन्हें अपनी अधिकतम क्षमता तक पहुंचने की सुविधा मिलती है।”
विबग्योर रूट्स एंड राइज में दी जाने वाली शिक्षा प्रतिष्ठित सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत चलने वाली प्राइमरी, सेकेन्डरी और हायर सेकेन्डरी शिक्षा है। छात्रों को एथलेटिक तथा कलात्मक गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण मिलेगा, जिसमें फिटनेस से लेकर खेलकूद, स्केटिंग, फुटबॉल, बास्केटबॉल, जूडो के साथ-साथ म्यूजिक, डांस, स्पीच और ड्रामा शामिल है। सीसीटीवी निगरानी, अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त सुरक्षाकर्मी और सक्षम सहायक कर्मचारी छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।


