- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत के टॉप कॉमेडियंस मिनी टीवी पर फ्री में लेकर आ रहे हैं एक्सक्लूसिव कंटेंट
लाइट्स, कैमरा और ठहाकों का रोमांचक मुकाबला बस आपके सामने हाजिर होने वाला है क्योंकि अमेझॉन के फ्री वीडियो एंटरटेनमेन्ट सर्विस मिनीटीवी ने अपनी इस सर्विस पर कॉमिक कंटेंट के लिए अपने एक्सक्लूसिव लाइन-अप की घोषणा की है। ये स्केचेस खासतौर से मिनीटीवी के ग्राहकों के लिये तैयार किये गये हैं।
भारत के सबसे चहेते कंटेंट क्रियेटर्स-आशीष चंचलानी, प्राजक्ता कोली, अमित भड़ाना, डॉली सिंह, सलोनी गौर और बी यूनिक अपने हंसी के धमाकों से भरपूर वीडियो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। अमेझॉन के बड़े पैमाने पर फैले ग्राहकों को सेवा प्रदान करने के उद्देश्य के साथ मिनीटीवी स्नैक्स के साथ मजे से देखे जाने वाले ऐसे वीडियो कंटेंट लेकर आ रहा है, जिसमें हृयूमर के साथ टॉपिक्स का सही मेल होने वाला है।
इस साझीदारी के रूप में भारत के सबसे पसंदीदा क्रियेटर्स रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े स्केचेस तैयार करेंगे, जोकि सबसे पहले एक्सक्लूसिव रूप से अमेझॉन के ग्राहकों के लिये मिनीटीवी पर रिलीज किया जायेगा। डॉली सिंह के ह्यूमरस स्केच आपको ब्रेक-अप से उबरने के 7 स्टेज के बारे में बतायेंगे, वहीं प्राजक्ता कोली आपको बतायेंगी कि ‘मिडिल क्लास हैक्स’ की कला में कैसे परफेक्ट हुआ जा सकता है।
अपने अनोखे अंदाज में आशीष चंचलानी आपको ‘ब्यूटी एंड फैशन इंफ्लूएंसर’ की अद्भुत दुनिया में लेकर जायेंगे, जहां अमित भड़ाना सेल्समैन की भूमिका में होंगे जोकि अति उत्साही बॉस और एक्स-लवर के बीच फंसा हुआ है। जबकि बी यूनिक मजेदार लेकिन वास्तविक लगने वाले ब्रेकअप से उबरने के किस्से शेयर करेंगे, वो भी दोस्तों के साथ। रिश्तों पर स्पूफ से लेकर चोरी करने में मददगार एक शानदार एप्प तक, ये फेहरिस्त निश्चित तौर पर आपको गुदगुदायेगी, साथ ही दर्शकों को हंसाकर लोट-पोट कर देगी।
मिनीटीवी लाइब्रेरी में नवीनतम एडिशन के बारे में बताते हुये, विजय सुब्रमण्यिम, डायरेक्टर एवं कंटेंट हेड, अमेझॉन प्राइम वीडियो तथा मिनीटीवी ने कहा, ‘’अमेझॉन में हमारे दर्शक ही हमारे बिजनेस का केंद्रबिन्दु हैं और हम हमेशा उनकी खुशी के लिये कंटेंट का सबसे बेहतर गुलदस्ता पेश करना चाहते हैं। अमेझॉन ग्राहकों के लिये सर्वश्रेष्ठ कंटेंट पेश करने के मिनीटीवी के आइडिया के साथ-साथ हम शॉपिंग के उनके अनुभव को भी बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। हमें इस बात की बेहद खुशी है कि इतने बेहतरीन कॉमिक माइंड हमारे साथ जुड़ रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि हमारे ग्राहक मिनीटीवी पर एक्सक्लूसिव कंटेंट का मजा लेंगे।‘’
हर्ष गोयल, डायरेक्टर एवं अमेझॉन एडवर्डाइजिंग हेड का कहना है, ‘’भारत के पहले डिजिटल कंटेंट क्रियेटर्स के साथ हमारी साझीदारी Amazon.in के जरिये निर्बाध और शानदार मनोरंजन पेश करने की दिशा में एक और कदम है। इस जुलाई भारत के सबसे पसंदीदा कॉमेडियंस एक साथ मिलकर कुछ बेहद ही उपयुक्त विषयों से जुड़े स्केचेस के साथ अमेझॉन ग्राहकों का मनोरंजन करने वाले हैं। यह तो तय है कि जोरदार ठहाके लगने वाले हैं!’’
मनोरंजन से जुड़ी अलग-अलग पसंद और आज के जमाने के इंटरनेट सेवी ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के मकसद के साथ, मिनीटीवी पर कंटेंट की कैटेगरी को काफी सावधानी से तैयार किया है। इसे व्यापक अपील को ध्यान में रखते हुये बनाया है, जोकि जेंडर और भाषा की सीमा से परे है।
यहां मिनीटीवी पर रिलीज होने वाले उन स्केचेस की एक झलक पेश की गयी है:
भूतमारिके मेकअप ट्यूटोरियल्स- आशीष चंचलानी
अपने अनोखे अंदाज में आशीष चंचलानी ब्यूटी और फैशन इंफ्लूएंसर की दुनिया की झलक पेश करेंगे, जोकि आपके आम व्लॉगर से थोड़ा अलग हटकर है।
हाऊ टू सर्वाइव मंथ-एंड: ए गाइड बाय सलोनी ग्रिल्स- सलोनी गौर
यह उन लोगों के लिये है जिनके लिये महीने के अंत तक पैसे बचाना बेहद मुश्किल होता है, तो ऐसे में सर्वाइवल एक्सपर्ट सलोनी ग्रिल्स हमें गाइड करने के लिये हाजिर हैं। वह बताती हैं, जब महीने के अंत तक जेब में फूटी कौड़ी ना हो या बिलकुल थोड़े पैसे बचे हों तो कैसे जिंदा रहा जा सकता है।
7 स्टेजेस ऑफ गेटिंग ओवर ए ब्रेकअप बाय डॉली सिंह- डॉली सिंह
डॉली दर्शकों को हार्ट-ब्रेक से निपटने के उन तरीकों से रूबरू करा रही हैं, जिससे हम सबका सामना हुआ है, वह इस तरह से उस रास्ते पर लेकर जाती हैं जिससे हम खुद को उससे जोड़कर देख पाते हैं। वह आज के दौर के रिश्ते को बड़े ही ह्यूमरस अंदाज में पेश करती है।
मिडिल क्लास हैक्स- प्राजक्ता कोली
चीप होना भी एक कला है! इस स्केच में मिस्टर और मिसेज कोली चीपनेस पर आपको मास्टरक्लास देने वाले हैं।
चोर प्रो एप्प-सलोनी गौर
कोई भी बेचारे चोरों के बारे में नहीं सोचता जोकि टेक्नोलॉजी का शिकार हो जाता है; हमने उनकी जिंदगी को आसान बनाने के लिये एक एप्प तैयार किया है। यह एक ऐसा एप्प है जोकि उन्हें बेहतर तरीके से चोरी करने में मदद करेगा और वे पकड़े भी नहीं जायेंगे।
इफ रिलेशनशिप्स वर कोरपोरेट- प्राजक्ता कोली
यह स्केच पार्टनर को वैसे चुनने के बारे में है जैसे ऑफिस में एम्लॉयी चुने जाते हैं!
द सेल्समैन- अमित भड़ाना
इस मजेदार स्केच में अमित भड़ाना एक होशियार सेल्समैन बने हैं। उनके साथ है एक अति उत्साही बॉस, जलने वाले कलीग्स और एक्स लवर है, जो उसे कभी अकेला नहीं छोड़ती।
ब्रेक-अप एंड फ्रेंड्स- बी यूनिक
निक ब्रेकअप के बड़े ही बुरे दौर से गुजर रहा है और ऐसे में वह अपने दोस्तों के पास जाता है, जिनके पास इससे निपटने के अपने अनोखे तरीके, फिलॉसफी और आइडिया हैं। जोकि मजाकिया होने से लेकर काफी हैरान करने वाले हैं।


