- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सांसद शंकर लालवानी के आह्वान पर इंदौर ने किया सफाईकर्मियों का किया सम्मान
सांसद ने भी अपने निवास पर सफाईमित्रों का अभिनंदन किया
सफाई में इंदौर द्वारा चौका लगाने के बाद सांसद शंकर लालवानी ने लोगों से सफाई मित्रों का सम्मान करने की अपील की थी जिसके बाद शुक्रवार सुबह गली, माेहल्लों और अपार्टमेंट्स में सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। सांसद शंकर लालवानी ने भी अपने निवास पर सफाईकर्मियों को मिठाई दी और उनका अभिनंदन किया।
सांसद ने कहा कि इंदौर के ये सफाई मित्र स्वच्छता के साधक है जो दिन-रात, मौसम की परवाह किए बिना, अनवरत, अहर्निश शहर को साफ रखने में लगे रहते हैं। आज इंदौर की गिनती भारत के सबसे साफ शहरों में होती है तो इसकी वजह ये सफाईमित्र ही है।
सांसद के आह्वान पर आज पूरे इंदौर में सफाईकर्मियों का स्वागत और सम्मान करने का सिलसिला चलता रहा। आम नागरिकों ने कई जगहों पर ताली बजाकर सफाईमित्रों का सम्मान किया तो कई लोगों ने उन पर फूल बरसाए। कई जगहों पर सफाईमित्रों को मिठाई खिलाकर उन्हें माला भी पहनाई गई।
सांसद सफाई में मुद्दे पर लगातार सक्रिय है और शहरी विकास मंत्रालय की स्थाई संसदीय समिति के सदस्य होने के नाते वे इंदौर को कई सुविधाएं दिलवा चुके हैं। सांसद अब नगर निगम के साथ मिलकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी में जुटे है और इसके लिए वे अधिकारियों की एक बैठक भी ले चुके हैं।
सांसद ने कहा कि हम 2021 की तैयारी में पूरी ताकत से जुटेंगे और जल्द ही शहर की जनता के साथ विस्तृत गाइडलाइन भी साझा करेंगे।


