- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर मैरियट होटल में सिंगापुर के ज़ायकों की सौगात
- सिंगापुर के स्वादिष्ट व्यंजन की खुशबू से महकेगा ‘इंदौर मैरियट होटल’
इंदौर. इंदौर मैरियट होटल शहरवासियों को भारतीय और विदेशी ज़ायकों से रूबरू करवाने के लिए तरह-तरह के फूड फेस्टिवल का आयोजन करता है। इस बार शहरवासियों को सिंगापुर के फेमस स्वाद से परिचित होने का मौका मिलेगा क्योंकि इंदौर मैरियट होटल द्वारा ‘सिंगापुर फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है।
यह 10 दिवसीय फूड फेस्टिवल इंदौर मैरियट होटल में 6 से 15 सितम्बर 2019 तक इंदौर मैरियट होटल के वन एशिया रेस्टोरेंट में किया गया है।
सिंगापुर फूड फेस्टिवल के अंतर्गत एक फोर कोर्स सेट मेनू है, जिसमें सिंगापुर के लजीज व्यंजनों को रखा गया है। इस मेनू को इंदौर मैरियट होटल के प्रसिद्ध शेफ हेमंत के द्वारा तैयार किया गया है।
इंदौर मैरियट होटल के फ़ूड एंड बेवरेज डायरेक्टर, सोमरूप चंदा ने कहा – इस बार हम शहरवासियों के लिए सिंगापुर के स्वादिष्ट फूड को लेकर आये है। इंदौर मैरियट होटल के माध्यम से शहरवासियों की ज़ुबान पर अब सिंगापुर का स्वाद भी चढ़ेगा। जिसका एक्सक्लुसिव मेनू हमारे अनुभवी शेफ हेमंत ने तैयार किया है।
निश्चित तौर पर हमारे यहां आने वाले मेहमानों को इस बार सिंगापुर फूड के रूप में कुछ ख़ास मिलेगा। हम चाहते हैं कि शहरवासी सिंगापुर के बेहतरीन फूड का लुत्फ़ उठाकर आनंद लें।
सिंगापुर फूड फेस्टिवल को हर साल दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाता है, जिसके अंतर्गत वहां के स्थानीय व्यंजन को परोसा जाता है। इंदौर मैरियट होटल हमेशा से शहरवासियों को अलग और नए स्वादिष्ट व्यंजन पेश करने की कोशिश करते हैं ताकि शहर के खाने के शौकीन लोग हर व्यंजन का आनंद उठा सकें। इस फेस्टिवल के माध्यम से शहरवासियों को अब और भी कुछ खास ज़ायका मिलेगा।
इस फूड फेस्टीवल में शहरवासी सिंगापुर के कुछ लोकप्रिय फूड का लाभ उठा पाएंगे और उस क्रम में सूप, स्टार्टर, मैनकोर्स और डेज़र्ट परोसे जाएंगे।
इस फूड फेस्टिवल में बुफे की क़ीमत 1499/- रुपए और लिकर पैकेज की क़ीमत 1999/- रुपए रखी गई है।


