- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर मैरियट होटल लेकर आया ‘क्लब मैरियट प्रोग्राम’
अब लीजिये डाइनिंग से कहीं ज्यादा का फायदा
इंदौर. इंदौर मैरियट होटल निरंतर नए परिवर्तनों के लिए अपने ही बनाये कीर्तिमानों को चुनौती देता रहा है और अपने अतिथियों की बदलती जरूरतों का पूर्वानुमान लगाकर उसके हिसाब से उन्हें नई सेवाएं तथा नया अनुभव देने को प्रयासरत रहता है । इसी कड़ी में होटल ‘क्लब मैरियट प्रोग्राम’ लेकर आ रहा है। इसके अंतर्गत एक सिंगल पेड मेंबरशिप प्रोग्राम में क्लब मैरियट को ईट, ड्रिंक एन्ड मोर प्रोग्राम के साथ जोड़ा गया है।
यह कम्बाइंड क्लब मैरियट अब मेंबर्स को और भी अधिक विकल्प और फायदे देने में सक्षम होगा। इसके तहत पूरे एशिया पेसिफिक में मौजूद 16 ब्रांड्स के 1,000 से भी ज्यादा रेस्त्रां के साथ भाग ले रही 300 प्रतिभागी होटलों में से किसी भी एक को विजिट करने या शहर में कहीं भी भोजन करने पर मेंबर्स को फायदा मिल सकेगा। यह प्रोग्राम 17 अगस्त 2018 से लागू कर दिया गया है।
इस अवसर पर श्री देवेश रावत, जनरल मैनेजर, इंदौर मैरियट होटल ने बताया – ”क्लब मैरियट, इंदौर के अतिथियों को न केवल भारत में बल्कि सम्पूर्ण एशिया पेसिफिक में मौजूद 300 प्रतिभागी होटलों में विभिन्न फायदों का आनंद लेने का मौका प्रदान करेगा। जो विभिन्न ब्रांड्स के विस्तृत नेटवर्क में यादगार अनुभवों तथा एक्सक्लूसिव फायदों के जरिये ‘लोकल मेंबर’ को सम्मानित करने तथा उसे रिवार्ड्स देने का काम करता है। और इसके माध्यम से हमारे प्रयास यहाँ स्टे करने से कहीं आगे तक अतिथियों के साथ रहते हैं।
अपने सदस्यों को उचित स्थानीय फायदों की पेशकश करने के माध्यम से, इंदौर मैरियट होटल का लक्ष्य स्वयं को ‘एक ऐसे पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने का है, जहाँ स्थानीय लोग मिलकर साथ बैठने, खाने और ड्रिंक करने के लिए जाते हैं। आशा है की इससे अथितियों को एक्सक्लूसिव इवेंट्स, विशेष अनुभवों तथा समुदाय की भावना के साथ उनमे हम एक विश्वास पैदा कर पाएंगे।“
क्लब मैरियट प्रोग्राम से सदस्यों को कभी न खत्म होने वाले होटल एक्सपीरियंस मोका मिलेगा । इसमें मेंबर्स को फूड एन्ड बेवरेजेस तथा अकोमोडेशन सर्टिफिकेट्स मिलते हैं, जिसके अंतर्गत वे सम्पूर्ण एशिया पेसिफिक में मौजूद 300 से भी ज्यादा प्रतिभागी होटलों में एफ एन्ड बी श्रेणी में 30-40 प्रतिशत तक का ऑफ, डिनर और बुफे लंच पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स तथा किफायती रूम रेट्स मिल सकते हैं।
एक क्लब मैरियट मेंबर होने के नाते आप अपने परिवार और करीबियों के साथ पूरे एशिया पेसिफिक में फैले शानदार रेस्त्रां में सालभर स्पेशल ऑफर्स और भव्य सुविधाओं के साथ एक्सक्लूसिव मेंबर इवेंट्स, बर्थडे रिवार्ड्स, किड्स सरप्राइज और लज्जतदार भोजन का आनंद बचत सहित ले सकते हैं। क्लब मैरियट मेंबर्सको बैंक्वेट रेफरल सर्टिफिकेट्स भी प्रदान करता है जो बेयरर को प्रति 5,00, 000 के नेट बेंक्वेट रेवेन्यू पर 15,000 रूपये कीमत के होटल क्रेडिट सर्टिफिकेट का पात्र बनाता है।
यह सदस्यता मेंबरशिप के जारी होने के दिनांक से 12 महीनों (एक वर्ष) के लिए वैलिड (मान्य) है। मेंबरशिप फीस 9,000 +18 प्रतिशत जीएसटी अर्थात कुल 10,620 रूपये मात्र है। एडिशनल सर्टिफिकेट के साथ अपग्रेडेड मेंबरशिप 12,000 +18 प्रतिशत जीएसटी अर्थात कुल 14,160 रूपये मात्र के स्पेशल प्राइज पर उपलब्ध है।


