- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
पीडि़तों के चेहरों पर मुस्कान लाने से बड़ी कोई सेवा नहीं
इंदौर। पीडि़त मानवता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य और तीर्थ यात्रा जैसा फलदायी कर्म हैं। हमारे छोटे से प्रयास से यदि किसी को जीवन भर के लिए मुस्कान मिल सके या उनकी आंखों के आंसू दूर हो सके तो इससे बड़ी सेवा और कुछ नहीं हो सकती. जैन सोशल ग्रुप्स जैसी संस्थाए प्रशंसा और बधाई की हकदार है, जिन्होने अपने स्थापना दिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह के माध्यम से प्रकृति और परमात्मा के साथ पीडि़त मानवता की सेवा को भी प्राथमिकता दी है.
ये विचार हैं इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शंकर लालवानी के, जो उन्होने रिंगरोड़, स्कीम 71 स्थित अक्षत गार्डन पर जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के सेवा सप्ताह के अंतर्गत अपने 54 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वास्थ शिविर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये. फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत लालवानी, विधायक सुदर्शन गुप्ता, पार्षद सुधीर देडग़े एवं यूनिक हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद नीमा विशेष अतिथि थे।
प्रारंभ में रीजन चेयरमेन ललित सी जैन, सचिव हेमा बोहरा, ग्रुप के ग्रेटर क्लब के नीतिन जैन, दर्शन मेहता, मिडटाऊन ग्रुप के शैलेन्द्र जैन एवं प्रिया बज तथा यूनिक ग्रुप के रीतेश गंगवाल एवं सुयोग जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक विजय सामोता, सपन नाहटा, योगेश अजमेरा एवं राकेश कोठारी ने स्वास्थ शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 108 दिव्यांगों के निशुल्क ऑपरेशन किये जा रहे हैं. यूनिक हॉस्पिटल के डॉ. प्रमोद नीमा एवं उनकी टीम द्वारा ये ऑपरेशन किये जाएंगे।
फेडरेशन के 54 वें स्थापना दिवस पर दो गुनी संख्या के अनुसार 108 ऑपरेशन निशुल्क होंगे. इसी तरह डायलिसिस के लिए 200 मरीजों का लक्ष्य था लेकिन अधिक संख्या में मरीजों के आने स ेअब 236 मरीजों के डायलिसिस भी यूनिक हॉस्पिटल में किये जाएंगे. इस अवसर पर समाजसेवी खूबचंद कटारिया, दिलीप सी जैन, वीरेन्द्र- रेखा जैन, विजय गोयल, मनीष सुराना सहित विभिन्न जैन एवं अग्रवाल-वैश्य संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संचालन विजय सामोता ने किया और आभार माना ललित सी जैन ने।


