- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
फेसबुक पर उसे दोस्त बनाएं जिसे जानते हो: कपूर
इंदौर. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर के ब्लैक रिबन इनिशिएटिव के तहत सायबर जागरूकता अभियान की 289 वीं कार्यशाला का आयोजन इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ साईंस एंड टेक्नॉलॉजी के सभागृह में किया गया. इसमें 205 छात्र-छात्राओं व फेकल्टी ने भाग लिया व सायबर सुरक्षा के मूलमंत्रों की जानकारी प्राप्त की.
कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री कपूर ने सायबर अपराध बढऩे के कारणों को विस्तृत रूप से समझाया गया. सायबर अपराध बढऩे का कारण सुरक्षा के मापदंड नहीं अपनाना, नियमों की जानकारी न होना एवं असली दुनिया के मापदंड वर्चुअल वल्र्ड में अपनाना ही सायबर अपराध बढऩे का मुख्य कारण है. यह युग इंफार्मेशन का युग है, जिसके पास जितनी ज्यादा इंफार्मेशन होगी वह उतना ही सशक्त होगा.
आजकल अपराधी भी हमारी सोशल मीडिया पर शेअर की गई जानकारी का उपयोग कर सायबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. फेसबुक स्टॉकिंग एवं फेक प्रोफाइलिंग के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि आजकल फेसबुक स्टॉकिंग से अपराध ज्यादा बढ़ गये है इसलिये फेसबुक पर उन्हें ही दोस्त बनाएं जिन्हें आप वास्तविक दुनिया में जानते हो. कभी भी इस प्रतिस्पर्धा में न रहे कि फेसबुक पर किसके ज्यादा दोस्त है.
फेसबुक पर अपनी कम से कम जानकारी शेअर करें, ऐसा कर आप फेसबुक स्टॉकिंग से बच सकते है. साथ ही फेक प्रोफाईल के बारे में जानकारी देते हुए यह बताया कि आजकल फेक प्रोफाईल के द्वारा भी अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है. इसको केस स्टडी के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं को विस्तृत रूप से समझाया गया. उन्होंने बताया कि फेसबुक पर कभी भी अपना फोन नंबर, पता न बतावें व स्टेटस अपडेट टाईम व स्थान की जानकारी न दे व प्रायवेसी सेटिंग का ध्यान रखें ।
विद्यार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
इसके अतिरिक्त आई.टी. एक्ट की जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर भी श्री कपूर द्वारा सहजता से देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया. इस अवसर पर विशेष रूचि लेने वाले छात्र-छात्राओं में से सुधांशु झा एवं आवेग को अमनि द्वारा प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. कार्यशाला समापन पर संस्था की ओर से डायरेक्टर जनरल अरूण एस. भटनागर ने श्री कपूर को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया. कार्यक्रम में संस्था के प्रिंसिपल वी.आर. रघुवीर, एचओडी सौरव जैन, समन्वयक अनिल खांडेकर व उप पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह भी उपस्थित रहे।


