- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
बच्चों पर मेरिट में आने का दबाव नहीं बनाएं, उन्हे अच्छा पढ़ने की प्रेरणा दें
अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा रजत जयंती प्रतिभा सम्मान समारोह में 14 बच्चों को अग्रसेन अवार्ड
इंदौर। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। प्रतिभा सम्मान जैसे कार्यक्रम बच्चों में प्रतिभाएं खोजने और उन्हे प्रोत्साहित करने का श्रेष्ठ माध्यम हैं। पालकों को चाहिए कि वे बच्चों पर मेरिट में आने का दबाव नहीं डालंे बल्कि उन्हे अच्छा पढ़ने की प्रेरणा दें।
ये विचार हैं जिला उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश सत्येन्द्र जोशी के, जो उन्होने अग्रसेन सोशल ग्रुप के तत्वावधान में राणी सती कालोनी स्थित संतोष सभागृह में आयोजित 25 वें प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। समाजसेवी प्रकाश श्रवणलाल अग्रवाल के विशेष आतिथ्य एवं संस्था के प्रमुख मार्गदर्शक प्रेमचंद गोयल के सानिध्य में इस अवसर पर समाज की चौदह प्रतिभाओं को अग्रसेन अवार्ड-2018 तथा 121 बच्चों को रजत पदक से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के समन्वयक राजेश गर्ग, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शशि गर्ग एवं श्याम अग्रवाल ने बताया कि ग्रुप के माध्यम से अब तक 3500 बच्चों को सम्मानित किया जा चुका है। सीए परीक्षा में आल इंडिया टॉपर साक्षी ऐरन एवं एमबीबीएस की गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. चैरी बिंदल को भी इस समारोह में आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत शिव जिंदल,एम आर गुप्ता, विनोद गोयल, गोपाल गर्ग, राजू बंसल आदि ने किया।
कार्यक्रम में पांच बच्चो को उच्च शिक्षा में सहयोग देने की घोषणा भी की गई जिसके लिए पालकों ने संस्था का आभार माना। अग्रसेन अवार्ड एवं रजत पदक से सम्मानित बच्चों एवं पालकों के चेहरे खुशी से दमक रहे थे। कई बच्चों ने कहा कि अगले वर्ष वे भी अगसेन अवार्ड विजेता बनेगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ गोविंद सिंघल ने किया और आभार माना प्राची गर्ग ने।


