- A Genelia Deshmukh Playlist: Songs We Still Remember - From Kahin To Hogi Woh from Jaane Tu..Ya Jaane Na to the Upcoming Do Din Ki Zindagi from Gunmaaster G9
- यूनिक हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक रिसर्च को लगातार दूसरे साल मिला गोल्ड मेडल, जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज बना मिसाल
- इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू
- इंडिया आईटीएमई 2026 वैश्विक वस्त्र उद्योग को एक सशक्त मंच पर जोड़ने के लिए तैयार है।
- EBG Group ने Tarzan Jungle Cafe के साथ भारत के अनुभव-आधारित डाइनिंग बाजार में अवसर पहचाना, देशभर में 100 स्थानों का लक्ष्य
इंदौर में ‘इंदौर टेक समिट 2026’ का सफल आयोजन
एआई, ऑटोमेशन और स्मार्ट POS सॉल्यूशन से एमएसएमई सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार
इंदौर, 12 सितंबर 2026: शहर के विजय नगर स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न प्लस में ‘इंदौर टेक समिट 2026’ और ज़ोहो अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। राइज़डिजीटेक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 100 से अधिक बिजनेस ओनर्स और एमएसएमई (MSME) उद्यमियों ने हिस्सा लिया। समिट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और बिजनेस ऑपरेशन्स में टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभावी उपयोग सिखाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और कीनोट स्पीकर श्री योगेश मेहता (चेयरमैन – व्यंकटेश ग्रुप ऑफ कंपनीज, नेशनल सेक्रेटरी – भारत ग्लोबल इंडस्ट्री फोरम) उपस्थित रहे। उन्होंने उद्यमियों को संबोधित करते हुए आधुनिक औद्योगिक परिदृश्य में इनोवेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
समिट के दौरान विशेषज्ञों ने एआई, बिजनेस ऑटोमेशन, क्लाउड इंटीग्रेशन और ज़ोहो POS (पॉइंट ऑफ़ सेल) समाधानों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से बिलिंग, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, पर्चेस ट्रैकिंग, कस्टमर लॉयल्टी और मल्टी-लोकेशन मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण बिज़नेस कार्यों को ऑटोमेट करने के व्यावहारिक तरीके साझा किए गए।
पैनल चर्चा और टेक्नोलॉजी पर विचार
समिट में एआई और ऑटोमेशन के व्यावसायिक प्रभाव पर केंद्रित एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस सत्र का कुशल संचालन (Moderation) श्री दिवाकर सिंह (को – फाउंडर, इवेंटमैक्स) एवं श्री नितेश पोरवाल (को -फाउंडर, इवेंटमैक्स) द्वारा किया गया। पैनल चर्चा में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए: श्री दीपक धनोतिया (फाउंडर, शॉपकिराना), श्री गौरव गोयल (सहायक निदेशक, एमएसएमई), श्रीमती रेखा धाकड़ (सीईओ, राइज़डिजीटेक) श्री राहुल अहिरवार (फाउंडर, आईटी सॉफ्टलैब | आईआईटी रुड़की एल्युमनाई)।
वक्ताओं ने रेखांकित किया कि एआई केवल पोस्टर मेकिंग या बेसिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एमएसएमई के लिए रेवेन्यू जनरेशन और कार्यकुशलता बढ़ाने का एक मजबूत माध्यम बन चुका है। उद्यमियों को सलाह दी गई कि वे अपनी वर्कफोर्स को हटाए बिना मौजूदा संसाधनों के साथ एआई और डिजिटल टूल्स का स्मार्ट इम्प्लीमेंटेशन करें।
ओम धाकड़, फाउंडर, राइज़डिजीटेक ने बताया कि “इंदौर में आयोजित इस ज़ोहो अवेयरनेस प्रोग्राम का उद्देश्य सिर्फ सॉफ्टवेयर की जानकारी देना नहीं था, बल्कि एमएसएमई उद्यमियों को यह समझाना था कि सिस्टम अपनाकर वे अपने बिज़नेस को लोगों पर निर्भरता से मुक्त कर सकते हैं। आज के समय में दिन-रात बिजनेस में लगे रहना सफलता नहीं, बल्कि सही सिस्टम अपनाना सफलता है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक बिजनेस ओनर्स ने भाग लिया और ज़ोहो टीम के साथ एआई ऑटोमेशन तथा इंटीग्रेशन पर विस्तार से चर्चा हुई। ज़ोहो जैसे ‘मेड इन इंडिया’ प्लेटफार्म के माध्यम से उद्यमियों को अपने ऑपरेशन्स को सिस्टेमेटिक बनाने और बिजनेस ग्रोथ पर फोकस करने का वास्तविक अवसर मिल रहा है।”


