- A Genelia Deshmukh Playlist: Songs We Still Remember - From Kahin To Hogi Woh from Jaane Tu..Ya Jaane Na to the Upcoming Do Din Ki Zindagi from Gunmaaster G9
- यूनिक हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक रिसर्च को लगातार दूसरे साल मिला गोल्ड मेडल, जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज बना मिसाल
- इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू
- इंडिया आईटीएमई 2026 वैश्विक वस्त्र उद्योग को एक सशक्त मंच पर जोड़ने के लिए तैयार है।
- EBG Group ने Tarzan Jungle Cafe के साथ भारत के अनुभव-आधारित डाइनिंग बाजार में अवसर पहचाना, देशभर में 100 स्थानों का लक्ष्य
इंदौर में उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य ‘मंथन’ योगासन प्रतियोगिता’ का फाइनल
प्रदेश की युवा योग प्रतिभाओं ने दिखाया शानदार कौशल, विजेताओं को 2 लाख रुपये से अधिक की नकद पुरस्कार राशि
इंदौर। योग, स्वास्थ्य संवर्धन एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य ‘मंथन’ योगासन प्रतियोगिता’ का फाइनल शनिवार को बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, रेस कोर्स रोड, इंदौर में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में प्रदेशभर से चयनित युवा योग प्रतिभाओं ने अपनी योग क्षमता, संतुलन, लचीलेपन एवं तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में योग आयोग, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री धीरज खंडेलवाल, भारतीय क्रिकेटर आवेश खान, पद्मश्री भालू मोंढे, वक्फ बोर्ड के हिंदू सदस्य श्री अनीमेष भार्गव, क्रीड़ा भारती के प्रांत प्रमुख श्री हरीश डागुर, मालवांचल योग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दक्षदेव गौड़ एवं हरि ओम योग केंद्र चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी श्री अश्विनी वर्मा जी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पद्मश्री भालू मोंढे को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन के 14–20 वर्ष बालिका वर्ग में पल्लवी सुनील वर्मा ने प्रथम, दीपिका साईं ने द्वितीय एवं आयुषी खाकरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में राज राजोले प्रथम, युग यादव द्वितीय एवं गौरव परिहार तृतीय रहे। आर्टिस्टिक पेयर बालिका वर्ग में पल्लवी सुनील वर्मा एवं अनामिका बरेठा की जोड़ी प्रथम, आयुषी खाकरे एवं पलक कपिल चुगवानी द्वितीय तथा दीपिका साईं एवं पर्णिका दीक्षित तृतीय स्थान पर रहीं। आर्टिस्टिक पेयर बालक वर्ग में युग यादव एवं गौरव परिहार प्रथम, अंश लंभाते एवं ऋषभ मौर्य द्वितीय तथा दक्ष पवार एवं अक्षद सेन तृतीय रहे। वहीं उत्तानपादासन 20–40 वर्ष आयु वर्ग में प्रमोद रामनवाल प्रथम, विकास कुमार द्वितीय एवं आकाश जोशी तृतीय तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुषमा लोखंडे प्रथम, सुरेश यादव द्वितीय एवं सरिता बुंदेला तृतीय स्थान पर रहे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र के साथ कुल 2 लाख रुपये से अधिक की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ योगासन को खेल के रूप में प्रोत्साहित करना और प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
प्रतियोगिता के आयोजन में लक्ष्य पर्यावरण एवं वाटर सॉल्यूशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद नन्दवाल सहित आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. हेमंत शर्मा, इंजीनियर अनिल अग्रवाल, सुश्री रौनक सोनी, श्री प्रेम दुआ, श्री मनोज वर्मा एवं श्री चंद्रशेखर तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


