- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026: इंदौर में सजेगा देश का सबसे बड़ा ब्यूटी और हेयर आर्टिस्ट्स का महाकुंभ
• 20 से 22 जुलाई तक 10,000 से अधिक विजिटर्स और 500+ प्रतिभागियों की भागीदारी
इंदौर, 30 अप्रैल 2026। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के फीनिक्स सिटाडेल मॉल में किया जाएगा। यह आयोजन देश का सबसे बड़ा हेयर और ब्यूटी प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है, जहां देशभर के कलाकार, प्रशिक्षु, विशेषज्ञ और इंडस्ट्री लीडर्स एक ही मंच पर एकत्रित होंगे।
इस मेगा इवेंट में 10,000 से अधिक विजिटर्स, 500 से अधिक प्रतिभागी, 50+ इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और 25+ लाइव सेशन्स आयोजित किए जाएंगे, जो इसे ब्यूटी इंडस्ट्री के सबसे बड़े और प्रभावशाली आयोजनों में से एक बनाते हैं।
आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 के दौरान मेकअप, हेयर आर्टिस्ट्री, स्किन और ब्यूटी, नेल आर्ट और बार्बरिंग जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों को रेड कार्पेट लुक, ब्राइडल लुक, अवांट-गार्ड स्टाइल, हेयर कट एवं कलरिंग, फेशियल, वैक्सिंग, नेल आर्ट और अन्य आधुनिक तकनीकों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें केवल प्रतियोगिताएं ही नहीं, बल्कि लाइव स्टेज प्रेजेंटेशन, ग्रैंड फैशन शो, इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस, नेटवर्किंग सेशन्स और एक्सपर्ट टॉक्स भी शामिल होंगे। इससे प्रतिभागियों को सीखने, अपने कौशल को उन्नत करने और इंडस्ट्री के अग्रणी विशेषज्ञों से जुड़ने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के पहले दिन भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह शामिल रहेंगे। दूसरे दिन हेयर आर्टिस्ट्री और फैशन शो का आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजाइनर और कलाकार भाग लेंगे। तीसरे दिन ब्यूटी और वेलनेस प्रतियोगिताएं, कॉन्फ्रेंस और ग्रैंड शो के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को इंडस्ट्री एक्सपोजर, स्किल अपग्रेडेशन, नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ जैसे अनेक अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, उन्हें शीर्ष विशेषज्ञों से सीखने और अपने हुनर को एक बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और पेशेवर पहचान दोनों सुदृढ़ होंगे।
इस आयोजन का नेतृत्व ब्यूटी एजुकेशन की जानी-मानी हस्ती उन्नति सिंह कर रही हैं, जिनका इस क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अब तक 10,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित कर इंडस्ट्री को कुशल प्रोफेशनल्स प्रदान किए हैं। उनके नेतृत्व में आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप एक ऐसे सशक्त प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हुआ है, जो न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर चेयरपर्सन उन्नति सिंह ने कहा -“ आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सशक्त आंदोलन है, जो देश के ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री को नई दिशा दे रहा है। हमारा उद्देश्य हर उस प्रतिभाशाली कलाकार को मंच प्रदान करना है, जो अपनी मेहनत और कौशल के बल पर आगे बढ़ना चाहता है। हम चाहते हैं कि भारत के कलाकारों को वैश्विक पहचान मिले और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएं। आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे सीख सकते हैं, प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।”


